गोली मारकर युवक की हत्या, पुलिस पर पथराव

15 घंटे से गायब युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव नगर के सुभाष मार्ग स्थित एक कालोनी के प्लाट में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन ने जाम लगाकर हत्यारोपितों की तुरंत गिरफ्तारी करने की मांग की। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। मृतक के दादा ने एक युवक को नामजद किया है। हत्या की वजह का अभी पता नहीं चली है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:47 PM (IST)
गोली मारकर युवक की हत्या, पुलिस पर पथराव
गोली मारकर युवक की हत्या, पुलिस पर पथराव

जेएनएन, बुलंदशहर। 15 घंटे से गायब युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव नगर के सुभाष मार्ग स्थित एक कालोनी के प्लाट में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन ने जाम लगाकर हत्यारोपितों की तुरंत गिरफ्तारी करने की मांग की। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। मृतक के दादा ने एक युवक को नामजद किया है। हत्या की वजह का अभी पता नहीं चली है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज उस्मान निवासी महेशचंद का पौत्र दीपक (23) चाट की दुकान पर रहता है। गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे दीपक को मोहल्ले का युवक महेश कुमार अपने साथ ले गया था, लेकिन फिर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पता चला कि एक कालोनी के प्लाट में दीपक का गोली लगा शव पड़ा है। रोते बिलखते उसके दादा महेश, मां आशा व बहन व भाई पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपक के दादा महेश ने मोहल्ला अहीरपाड़ा के महेश को नामजद किया है। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव घर भिजवा दिया लेकिन हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्वजन व क्षेत्रवासी नेहरू चुंगी पर जाम लगा कर बैठ गए। एसएसआइ व अन्य पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझा कर शांत कराने की कोशिश की लेकिन स्वजन नाराज हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। भगदड़ मच गई। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। एसपी देहात हरेंद्र सिंह, एसडीएम लवी त्रिपाठी व सीओ सुरेश सिंह भी पहुंच गए। जल्द से जल्द हत्यारोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

दीपक पर था परिवार का भरण-पोषण का भार

दीपक के पिता प्रमोद की करीब छह वर्ष पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद दीपक अपने दादा महेशचंद के साथ चाट की दुकान करता था। अब दीपक की हत्या के बाद उसके दादा महेश, मां आशा, बहन छाया और छोटे भाई आदित्य समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की जिम्मेदारी बुजुर्ग महेश और मृतक के छोटे भाई के कंधों पर आ गई है।

इनका कहना है..

दीपक की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जल्द ही हत्यारोपित को पकड़ कर राजफाश किया जाएगा।

संतोष कुमार सिंह, एसएसपी।

जाम लगाने के दौरान जीटी रोड पर रूट रहा डायवर्ट

खुर्जा। युवक की हत्या के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाने के दौरान रूट डायवर्ट रहा। इस दौरान करीब ढ़ाई घंटे तक वाहनों को बाईपास होकर निकाला गया। जिससे राहगीरों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

बुर्ज उस्मान खां निवासी दीपक की हत्या के बाद शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे लोग नेहरूपुर चुंगी पर एकत्र होने लगे। करीब चार बजे उन्होंने नेहरूपुर चुंगी स्थित जीटी रोड पर जाग लगा दिया। साथ ही वह आरोपितों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगी। जाम लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पहले पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं माने, तो पुलिस ने जीटी रोड पर आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को मूंडाखेड़ा मार्ग होते हुए हाईवे पर पहुंचाया गया। वहीं हजरतपुर तिराहे के निकट वाहनों को नगर में आने से रोक दिया गया। करीब ढ़ाई घंटे बाद जब जाम खुला, तो उसके बाद जीटी रोड पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका।

chat bot
आपका साथी