35 लाख की लूट के खुलासे में फेल हुई शिकारपुर पुलिस

डेढ़ महीना पहले शिकारपुर में सर्राफ अतुल से हुई 35 लाख रुपये की लूट में पुलिस हवा में तीर चला रही है। राजफाश को लगी तीन टीम आज तक इंच भर भी आगे नहीं खिसक सकी है। घटना होने पर वह स्वाट व सर्विलांस टीम पर निर्भर हो जाते हैं। इसी वजह से थाना स्तर से घटनाओं के राजफाश का ग्राफ कम है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 10:58 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 10:58 PM (IST)
35 लाख की लूट के खुलासे में फेल हुई शिकारपुर पुलिस
35 लाख की लूट के खुलासे में फेल हुई शिकारपुर पुलिस

बुलंदशहर, जेएनएन। डेढ़ महीना पहले शिकारपुर में सर्राफ अतुल से हुई 35 लाख रुपये की लूट में पुलिस हवा में तीर चला रही है। राजफाश को लगी तीन टीम आज तक इंच भर भी आगे नहीं खिसक सकी है। घटना होने पर वह स्वाट व सर्विलांस टीम पर निर्भर हो जाते हैं। इसी वजह से थाना स्तर से घटनाओं के राजफाश का ग्राफ कम है।

चार दिसंबर को सर्राफ अुतल मित्तल से सरेशाम 35 लाख के जेवरात लूटे जाने की घटना के बाद ही इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया था। उनकी जगह इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ को कमान सौंपी गई, लेकिन वह भी घटना के राजफाश के लिए स्वाट टीम की ओर ताक रहे हैं। लोकल स्तर पर किसी भी तरह का इनपुट न तो उन्हें मिल रहा है और न ही प्रयास कर रहे हैं। हां इतना जरुर है कि यदि एसएसपी से घटना के बावत सवाल-जवाब करते हैं तो तरह-तरह की कहानियां सुना कर वक्त काट रहे हैं।

इनका कहना है..

घटना बड़ी है, इसको लेकर वह लगातार अपडेट ले रहे हैं। थाना पुलिस के साथ स्वाट व सर्विलांस टीम भी लगी है। जल्द ही राजफाश किया जाएगा।

संतोष कुमार सिंह, एसएसपी। मारपीट का मुकदमा दर्ज

अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी सरोज पुत्री चंदन सिंह ने थाने में नामजद तहरीर देते हुए कहा है कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी मां के साथ घर पर थी। उसी दौरान भाई उम्मेद सिंह व भूटानी अचानक गाली गलौज करते हुए घर पर आए। विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी