चौरी-चौरा के इतिहास पर डाला प्रकाश

डीएवी पीजी कालेज की एनसीसी एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाई ने चौरी-चौरा के शहीदों को नमन रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ प्राचार्य डा. रेनू अग्रवाल ने किया। काला आम स्थित मलका पार्क में रैली के पहुंचने पर गोष्ठी आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:11 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:11 AM (IST)
चौरी-चौरा के इतिहास पर डाला प्रकाश
चौरी-चौरा के इतिहास पर डाला प्रकाश

जेएनएन, बुलंदशहर। डीएवी पीजी कालेज की एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाई ने चौरी-चौरा के शहीदों को नमन रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ प्राचार्य डा. रेनू अग्रवाल ने किया। काला आम स्थित मलका पार्क में रैली के पहुंचने पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम अधिकारी डा. संतोष कुमार ने चौरी-चौरा के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस मौके पर देशभक्ति गीत, निबंध, भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। इस मौके पर डा. वाइसी यादव, डा. शिवकांत यादव, डा. अर्चना सिंह, डा. वैभव जैन, ब्रजेश कुमार, बबीता कुशवाहा आदि मौजूद रहे। बच्चों को नशा नहीं करने के लिए किया प्रेरित

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर : चाइल्ड लाइन ने बीसा कालोनी में ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बच्चों को नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बच्चों को नशा के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही समस्या समाधान के लिए चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन 1098 की सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी। इस मौके पर चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने बच्चों को कापी, पेंसिल, मास्क, बिस्कुट, आदि वितरित किए। कार्यक्रम में गुलिस्ता, बिलाल, रिहान आदि मौजूद रहे।

छह और सात को लगेंगी लोक अदालत

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से महिला दिवस से पूर्व पारिवारिक न्यायलय के मामलों की सुनवाई के लिए लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिजा जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश ने छह और सात मार्च को आयोजित होने वाली इन लोक अदालतों में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के आदेश दिए हैं। यह जानकारी प्राधिकरण सचिव अशोक कुमार सिंह -9 ने दी हैं।

chat bot
आपका साथी