निबंध में मुस्कान और पोस्टर प्रतियोगिता में शैलजा प्रथम

खुर्जा स्थित एकेपी पीजी कालेज में सोमवार को मतदाता जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और उन्हें मतदान की शपथ दिलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 07:24 PM (IST)
निबंध में मुस्कान और पोस्टर प्रतियोगिता में शैलजा प्रथम
निबंध में मुस्कान और पोस्टर प्रतियोगिता में शैलजा प्रथम

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा स्थित एकेपी पीजी कालेज में सोमवार को मतदाता जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और उन्हें मतदान की शपथ दिलाई गई।

सोमवार को मतदाता जागरूकता दिवस पर सबसे पहले एकेपी पीजी कालेज में प्राचार्या डा. शशिप्रभा त्यागी ने सभी छात्राओं व शिक्षिकाओं को मतदान की शपथ दिलाई। सभी ने जाति-धर्म से उपर उठकर निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ ली। जिसके बाद पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 22 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न पोस्टर बनाए। उन्होंने अपनी-अपनी भावनाओं को पोस्टर पर उकेर कर उसमें रंग भरते हुए जीवंत कर दिया। अंत में निर्णायक मंडल ने शैलजा राघव को प्रथम स्थान, मुस्कान गौतम को द्वितीय स्थान तथा सुधा गौतम को तृतीय स्थान दिया। पोस्टर के बाद भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 12 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने मतदान से संबंधित भाषण देकर श्रोता छात्राओं को काफी प्रभावित किया। आखिरी में निबंध प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रथम स्थान मुस्कान गौतम, द्वितीय चंचल एवं तृतीय स्थान मनु चौधरी ने प्राप्त किया। इसमें डा. बीना माथुर, अनीता गर्ग, नीलू सिंह, राधिका देवी, रेखा चौधरी, अनामिका द्विवेदी, गीता सिंह, रेखा कुमारी आदि रही।

रंगोली प्रतियोगिता में पूनम व भूमिका प्रथम

एवीएम पब्लिक स्कूल में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मनमोहक रंगोली बनाई।

सोमवार को नव भारत सामाजिक विकास संस्था के बैनर तले शिकारपुर मार्ग स्थित एवीएम पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने सरस्वती मां के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया। इसके बाद नगर की कई युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनके द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली बनाई गई। इसमें पूनम व भूमिका की रंगोली को प्रथम, शगुन व पलक की रंगोली को द्वितीय और दिव्या व स्वीटी की रंगोली को तृतीय स्थान मिला। संस्था के कार्यकर्ता और स्कूल प्रबंधन की तरफ से उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें बॉबी राणा, विकास भाटी, हिमांशु, दीपक, मूलचंद, संदीप, कपिल राणा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी