एनसीसी में 30 छात्र-छात्राओं का चयन

एनसीसी में 30 छात्र-छात्राओं का चयन बुलंदशहर, जेएनएन। नरौरा नगर के इर्रिगेशन इंटर कालेज में एनसीसी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:03 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:03 PM (IST)
एनसीसी में 30 छात्र-छात्राओं का चयन
एनसीसी में 30 छात्र-छात्राओं का चयन

एनसीसी में 30 छात्र-छात्राओं का चयन

बुलंदशहर, जेएनएन। नरौरा नगर के इर्रिगेशन इंटर कालेज में एनसीसी कैडेटों की भर्ती के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 41वीं बटालियन एनसीसी के अधिकारियों ने 80 छात्र-छात्राओं में से कुल 30 को चयनित किया।

गुरुवार को कमांडिग ऑफिसर कर्नल एसके शिशौदिया के नेतृत्व में सूबेदार मेजर गुलशन कुमार, सूबेदार यादवेंद्र सिंह, नायब सूबेदार महेंद्र सिंह व हवलदार सुखवंत सिंह द्वारा 80 छात्र-छात्राओं का शारीरिक परिक्षण किया। शारीरिक परिक्षण एवं दौड़ के पश्चात अधिकारियों ने दस छात्राओं एवं 20 छात्रों को कैडेट के लिए चयनित किया। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, देवेंद्र सिंह निर्भय, अखलेश कुमार, विनोद शर्मा, देवराज सिंह समेत समस्त कालेज स्टॉफ मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी