घर में घुसकर महिला से युवक ने की छेड़छाड़

खुर्जा में जंक्शन मार्ग निवासी महिला को अकेला देखकर घुसे पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित महिला के शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। मामले में पीड़ित महिला ने स्वजन के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:09 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:09 PM (IST)
घर में घुसकर महिला से युवक ने की छेड़छाड़
घर में घुसकर महिला से युवक ने की छेड़छाड़

बुलंदशहर, जागरण टीम। खुर्जा में जंक्शन मार्ग निवासी महिला को अकेला देखकर घुसे पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित महिला के शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। मामले में पीड़ित महिला ने स्वजन के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के जंक्शन मार्ग निवासी महिला शनिवार सुबह को अपने घर पर बैठी हुई थी। इसी दौरान मोहल्ले का युवक घर में घुस आया। उसने महिला को अकेला देखकर उसके साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया। महिला के विरोध करने पर आरोपित द्वारा गंदी-गंदी फब्तियां भी कसी गई। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपित ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के शोर मचाने पर कालोनी के लोगों को आता देखकर आरोपित मौके से फरार हो गया। आरोपित के फरार होने के बाद घर पहुंचे स्वजन को महिला ने आपबीती सुनाई। मामले में पीड़ित महिला ने स्वजन के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। बहन के साथ छेड़छाड का विरोध करने पर भाई पर हमला

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर रोड पर बहन के साथ आए दिन छेड़छाड़ का विरोध करने पर पड़ोसी युवक ने अपने स्वजन के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की। जिसमें पीड़िता का भाई सिर पर चोट लगने से घायल हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नगर के मोहल्ला सलेमपुर रोड निवासी युवती ने बताया कि उसका पड़ोसी युवक आते जाते उस पर अश्लील कमेट्स करता है। जिसकी शिकायत उसके स्वजन से शिकायत की गई, लेकिन आरोपित नहीं माना। आरोपित ने शनिवार को भी उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपित अपने स्वजन के साथ कुछ देर बाद उनके घर में घुस आया और अभद्रता शुरू कर दी। बचाव में आये उसके भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर में लगी गंभीर चोट के कारण उसका भाई घायल हो गया। आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। कोतवाली निरीक्षक जयकरन सिंह ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर व घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

chat bot
आपका साथी