कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिला घायल

खुर्जा में कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उधर आरोपित चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:40 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:40 PM (IST)
कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिला घायल
कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिला घायल

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उधर आरोपित चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। क्षेत्र के मोहल्ला मुरारीनगर निवासी सोनम और सहेली आरती के साथ स्कूटी पर सवार होकर शुक्रवार सुबह जंक्शन जा रही थी। जब वह जेवर मार्ग पर गांव टेना के निकट पहुंची, तो इसी दौरान उनकी स्कूटी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दोनों महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। उन्होंने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और उनके स्वजनों को जानकारी दी। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उधर चालक हादसे के बाद कार लेकर फरार हो गया। सोनम के पति वीरपाल ने पुलिस को तहरीर दी है।

मारपीट का मुकदमा दर्ज

अहमदगढ़। क्षेत्र के गांव दौका में चकरोड के विवाद में एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट की गयी। पीड़ित ने घटना की थाने में नामजद तहरीर दी है। राधेश्याम पुत्र मनवीर सिंह ने थाने में बताया कि गुरुवार सुबह वह अपने खेत पर गया था। गांव के हरवीर समेत चार लोग उसके खेत से होकर चकरोड निकाल रहे थे। जिसका उसने विरोध किया था। जिसके कुछ देर बाद हरवीर ने अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंचा और उसपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसी दौरान बचाव में आए उसके बेटे अरविद को भी आरोपितों ने हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार हेतु पहासू चिकित्सालय भेज दिया है। पीड़ित की तहरीर पर हरवीर व अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज का ली गई है।

chat bot
आपका साथी