हिदू युवा वाहिनी ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती

हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर उनको नमन किया। मंगलवार को नगर के मेन बाजार स्थित हिदू युवा वाहिनी कार्यालय पर शहीद भगत सिंह की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:09 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:09 PM (IST)
हिदू युवा वाहिनी ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती
हिदू युवा वाहिनी ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती

बुलंदशहर, जेएनएन। हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर उनको नमन किया। मंगलवार को नगर के मेन बाजार स्थित हिदू युवा वाहिनी कार्यालय पर शहीद भगत सिंह की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

ब्लाक प्रभारी संजीव कुमार ने महान क्रांतिकारी और आजादी के देवदूत शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन जन्म से लेकर मृत्यु तक देश के लिए समर्पित था। कहा कि शहीद भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों की वजह से ही देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजादी मिली है। जिसके बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उनके आदर्शो को अपनाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान मृदुल वर्मा, कमल सिंह, हिमाचल, यशवर्धन, नमन वमर, बबलू, भोजवीर सिंह, रोहन कुमार, नरेंद्र लोधी, मयंक शर्मा, डा. सुनिल कुमार व अनमोल त्यागी आदि मौजूद रहे। शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई

संवाद सूत्र, बुगरासी : हिदुस्तान उत्थान पार्टी ने शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन जागृति रैली भी निकाली। रैली गांव रवानीकटीरी से शुरू होकर बुगरासी, जलालपुर, बरहाना, बुकलाना आदि से होती हुई वापस रवानीकटीरी पर संपन्न हुई। वहां शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। पार्टी अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार चौहान ने प्रदेश भर में सभी नगर पंचायत में शहीद भगत सिंह की भव्य प्रतिमा लगाए जाने की मांग की। इसके लिए एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भी प्रेषित किया है।

chat bot
आपका साथी