अप में दौड़ने वाली संगम और गोमती एक्सप्रेस रहीं रद

जेएनएन बुलंदशहर कानपुर में अंबियापुर में शुक्रवार को दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर 24 डब्बे पलट गए थे। जिसका असर शनिवार को भी देखने को मिला। खुर्जा जंक्शन स्टेशन रूकने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनें रद रहीं। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:25 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:25 PM (IST)
अप में दौड़ने वाली संगम और गोमती एक्सप्रेस रहीं रद
अप में दौड़ने वाली संगम और गोमती एक्सप्रेस रहीं रद

जेएनएन, बुलंदशहर: कानपुर में अंबियापुर में शुक्रवार को दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर 24 डब्बे पलट गए थे। जिसका असर शनिवार को भी देखने को मिला। खुर्जा जंक्शन स्टेशन रूकने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनें रद रहीं। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कानपुर देहात में मालगाड़ी के पलटने से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग प्रभावित हो गया था। जिसके चलते शुक्रवार को जहां अप-डाउन में गोमती एक्सप्रेस रद रही थी। वहीं शनिवार को भी कई एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित नजर आईं। शनिवार को प्रयागराज से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस को रद किया गया। वहीं लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस भी रद रही। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अभाव में स्टेशन पहुंचे कुछ यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। वहीं कुछ यात्रियों ने अन्य ट्रेनों के सहारे अपना सफर पूरा किया। खुर्जा जंक्शन स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि कानपुर देहात में मालगाड़ी के पलटने के कारण गोमती और संगम अप में रद रहीं।

किला गांव में लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ

बुलंदशहर: गांव किला में शनिवार को लाइब्रेरी का शनिवार को शुभारंभ हो गया। इस दौरान गांव में लाइब्रेरी के उपयोग पर लोगों ने अपने विचार रखे।

क्षेत्र के गांव किला मेवई में लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया और शनिवार को उसका उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। ब्लाक प्रमुख खुर्जा मोनिका सिंह व ग्राम प्रधान अमरजीत सिंह ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधान अमरजीत ने कहा कि हर पुस्तक बच्चों को नहीं मिल पाती है। जिस कारण वह बहुत कुछ सीखने से वंचित रह जाते हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए गांव में लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है।

chat bot
आपका साथी