दिल्ली रैली को ऐतिहासिक बनाने को संघ ने कसी कमर

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्वय बैठक में प्रांत प्रचारक धनीराम ने संघ व सहयोगी संगठनों की बैठक ली। इसमें नौ दिसंबर को दिल्ली में होने वाली विशाल रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:45 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:45 PM (IST)
दिल्ली रैली को ऐतिहासिक बनाने को संघ ने कसी कमर
दिल्ली रैली को ऐतिहासिक बनाने को संघ ने कसी कमर

अनूपशहर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्वय बैठक में प्रांत प्रचारक धनीराम ने संघ व सहयोगी संगठनों की बैठक ली। इसमें नौ दिसंबर को दिल्ली में होने वाली विशाल रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।

सोमवार को सायं नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के समस्त सहयोगी संगठनों के लोगों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि संघ के प्रान्त प्रचारक धनीराम ने कहा कि नौ दिसंबर को केंद्र सरकार पर राम मंदिर बनाने का दबाव बनाने के लिए कानून बनाने की मांग की जाएगी। यह रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी। रैली में राष्ट्रीय संघ चालक मोहन भागवत मुख्य वक्ता होंगे। अनूपशहर संघ जनपद से एक सौ बसों को ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। सभी संगठनों को लक्ष्य पूरा करना है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस के लोग भी राम मंदिर के पक्षधर है। उनके साथ तालमेल बनाकर दिल्ली रैली में ले जाने का आह्वान करे। किसी भी धर्म, जाति के खिलाफ भावनाएं आहत करने वाली बात न करें। सभी का सहयोग लेकर मंदिर बनाने की बात करे। इस मौके पर डिबाई विधायक अनीता राजपूत, नरेन्द्र जिला प्रचारक, डा. वीरेन्द्र ¨सह जिला कार्यवाह, एनडी पाल सह नगर संघ चालक, विपुल वाष्र्णेय नगर कार्यवाह, बुन्दू खां सैफी, अभय गर्ग, रामवीर सोम, सीपी ¨सह, मुनेश शर्मा, डा. गौरव गौड़, दामिनी गौड़, प्रीति रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी