रोटरी क्लब के सदस्यों ने गायों को खिलाया चारा

खुर्जा में रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के सदस्यों ने गोशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया और प्रभुनाम संकीर्तन में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने लोगों से गायों की सेवा करने की अपील की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:24 PM (IST)
रोटरी क्लब के सदस्यों ने गायों को खिलाया चारा
रोटरी क्लब के सदस्यों ने गायों को खिलाया चारा

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के सदस्यों ने गोशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया और प्रभुनाम संकीर्तन में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने लोगों से गायों की सेवा करने की अपील की।

मंडलीय कार्यक्रम के आह्वान पर रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के सदस्य जंक्शन मार्ग स्थित गोशाला में पहुंच गए। जहां उन्होंने गायों को अपने हाथों से चारा खिलाया। साथ ही कई घंटें तक गोशाला में रूकते हुए गायों की सेवा की। साथ ही गोशाला संचालित कर रही गोरक्षणी सभा को गायों के लिए चारा भी दिया। साथ ही गोशाला परिसर में चल रहे प्रभुनाम संकीर्तन में भी क्लब के सदस्य शामिल हुए। साथ ही उन्होंने कहा कि हर किसी को गायों की सेवा करने के लिए आगे आना चाहिए। क्योंकि गायों की सेवा करने से मन को शांति मिलती है और भगवान भी प्रसन्न होते हैं। इसमें दीपांशू बंसल, तरुण बंसल, विशाल गर्ग, विनोद आहूजा, अनिल बाटला, लोकेश वाधवा, संजीव बाटला, अमित तायल, प्रेम प्रकाश अरोरा आदि रहे।

व्यापारियों ने दी दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि

बुलंदशहर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के जिला कार्यालय पर की शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें डेंगू बुखार से पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ मनोज गिरी की मौत पर शोक जताकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। इस दौरान संगठन से जुडे़ साथियों ने दो मिनट का मौन रखा। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना की गई। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी गई। शोक सभा में जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग, तरुण अग्रवाल, चंद्र भूषण मित्तल, गौरव गुप्ता, गोपाल बंसल, मोहित गर्ग, राजीव बंसल, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी