दिन-दहाड़े महिला के कुंडल लूटे

बीबीनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ हो चुके बदमाशों ने खेत पर चारा काट रही महिला के कानों के कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर कुंडल खींचने पर महिला के कान कट गए और वह खून बहने लगा। पति के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आपबीती बताते हुए तहरीर दे दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:42 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:42 PM (IST)
दिन-दहाड़े महिला के कुंडल लूटे
दिन-दहाड़े महिला के कुंडल लूटे

जेएनएन, बुलंदशहर। बीबीनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ हो चुके बदमाशों ने खेत पर चारा काट रही महिला के कानों के कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर कुंडल खींचने पर महिला के कान कट गए और वह खून बहने लगा। पति के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आपबीती बताते हुए तहरीर दे दी।

गांव मडौना जाफरबाग निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी कमलेश मंगलवार को चार काटने के लिए खेत पर गई थी। वहां काम के दौरान अचानक बाइक सवार दो युवक आ गए। एक ने हेलमेट पहन रखा था जबकि दूसरे ने मास्क लगा रखा था। दोनों युवकों ने उसके कान से कुंडल खींच लिए। इससे उसके कान से खून बहने लगा। वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गए। जितेंद्र ने बताया कि इसी बीच वह भी पहुंच गया। थाने पहुंच कर लूट की तहरीर दे दी है।

पत्नी से छेड़छाड़, विरोध पर पति से मारपीट

खुर्जा। कुछ युवकों ने महिला से छेड़छाड़ कर दी और विरोध करने पर आरोपितों ने उसके पति से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला बुधवार शाम को अपने मकान की छत पर घूम रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दो युवक उनके घर पर पहुंचे और महिला के देखकर छत पर चढ़ गए। आरोप है कि युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर भी आरोपित अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। महिला के शोर मचाने पर उसका पति भी छत पर पहुंच गया। पति ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया, तो आरोपी भड़क गया। जिसके बाद आरोपित ने मारपीट करना शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग पहुंच गए। लोगों को अपनी तरफ आता देखकर आरोपित भाग गए। वहीं भागते समय आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी