धान की आवक ने रोकी नगर में वाहनों की रफ्तार, घंटों जाम

जेएनएन बुलंदशहरनगर स्थित पुरानी अंजाम मंडी में धान की आवक से ट्रैफिक की रफ्तार पर दूसरे दिन भी ब्रेक लगा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:13 PM (IST)
धान की आवक ने रोकी नगर में वाहनों की रफ्तार, घंटों जाम
धान की आवक ने रोकी नगर में वाहनों की रफ्तार, घंटों जाम

जेएनएन, बुलंदशहर:नगर स्थित पुरानी अंजाम मंडी में धान की आवक से ट्रैफिक की रफ्तार पर दूसरे दिन भी ब्रेक लगा रहा। मंडी में परिसर के बाहर धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली व भैंसा बुग्गियां जीटी रोड पर आड़े तिरछे वाहन खड़े होने पर कई बार भीषण जाम की समस्या बनी रही। पुलिस व ट्रैफिक कर्मियों ने कई बार ट्रैफिक संचालन को व्यवस्थित करने का प्रयास किया, लेकिन राहत शाम पांच बजे मंडी परिसर में धान के लदे वाहनों के बाद ही मिल सकी।

एक अक्टूबर से लगे सरकारी धान क्रय केन्द्रों के साथ अब आढ़तियों के यहां भी किसान अपनी धान की फसल लेकर पहुंचने लगे हैं। गत दो दिन से हालत यह है कि नगर स्थित पुरानी अंजाम मंडी में सुबह से किसानों के भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्राली समेत अन्य वाहनों की संख्या व मंडी से धान लेने वाले वाहनों की तादात भी बढ़ रही है। जिस कारण सुबह आठ बजे से ही मंडी परिसर में किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं। हालत यह है कि मंडी परिसर में अंदर घुसने की जगह न मिलने पर किसानों के वाहन नगर हाईवे स्थित मंडी के गेट के बाहर उनके वाहनों की कतार पहुंच रही है। पहले अंदर घुसने की चाहत में भैंसा बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्राली आड़ी तिरछी खड़ा करने से नगर में ट्रैफिक की रफ्तार पर ब्रेक लगा हुआ है। सोमवार को भी यही स्थिति बनी रही। पहले नगर के मुख्य जीटी रोड पर जाम लगाना शुरू हुआ और बाद में दनकौर रोड स्थित मंडी गेट के बाहर किसानों के वाहन खड़े होने भीषण जाम की समस्या बन रही। जिस कारण नगर में जेवर रोड से लेकर निरीक्षण भवन तक वाहन फंसे रहे। बढ़ती जाम की समस्या पर ट्रैफिक कर्मियों ने पहले मंडी गेटों पर लगे किसानों के वाहनों को कतारबद्ध कराया, जबकि पुलिस जाम कारण बनकर फंसे वाहनों को निकलवाया। कुछ देर स्थिति सामान्य हुई, लेकिन वाहन रफ्तार नहीं पकड़ सके। शाम पांच बजे तक किसानों के वाहन मंडी गेट के अंदर पहुंचने के बाद ही जाम की समस्या से निजात मिली।

chat bot
आपका साथी