उपचुनाव की मतगणना के बाद परिणाम किया घोषित

जेएनएन बुलंदशहर जिले में पंचायत उपचुनाव की मतगणना कोविड प्रोटोकाल के पालन के साथ मतगणना केंद्रों पर सोमवार सुबह शुरू कराई गई। मतगणना के बाद तीन ग्राम प्रधान और 278 पंचायत सदस्यों के नतीजे घोषित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 10:59 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 10:59 PM (IST)
उपचुनाव की मतगणना के बाद परिणाम किया घोषित
उपचुनाव की मतगणना के बाद परिणाम किया घोषित

जेएनएन, बुलंदशहर : जिले में पंचायत उपचुनाव की मतगणना कोविड प्रोटोकाल के पालन के साथ मतगणना केंद्रों पर सोमवार सुबह शुरू कराई गई। मतगणना के बाद तीन ग्राम प्रधान और 278 पंचायत सदस्यों के नतीजे घोषित किए गए।

जिला प्रशासन ने पंचायत उपचुनाव की मतगणना सभी मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू कराई। तीन ग्राम प्रधान और 278 पंचायत सदस्यों के लिए मतगणना के लिए तीस टेबल लगाई गई। मतगणना कर्मियों द्वारा कोविड प्रोटोकाल के साथ मतगणना प्रकिया शुरू की गई। जनपद में पंचायत चुनाव के बाद तीन ग्राम प्रधान की मौत होने के बाद और पंचायत सदस्यों के नामांकन नहीं करने से तीन हजार से अधिक पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हो गए थे। पंचायत उपचुनाव के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन ग्राम प्रधान और 278 पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान कराया गया था। सबसे पहले दानपुर ब्लाक के भमरौआ में प्रधान पद का नतीजा घोषित किया गया। चुनाव में गदादेवी ने 473 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी को 102 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। अरनिया के नगलिया टक्कर में मधु देवी ने 555 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी को 95 मतों से पराजित कर जीत हासिल की वहीं सिकंदराबाद के दुल्हेरा में रीना देवी ने 521 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी 271 मतों से पराजित कर विजय श्री हासिल की। वहीं 278 पंचायत सदस्यों का भी परिणाम जारी किया गया। विजयी प्रधान व पंचायत सदस्यों को आरओ ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। अफसर मतगणना केंद्रों पर व्यवस्था का जायजा लेने के लिए लगातार निरीक्षण करते रहे। पंचायत उपचुनाव की परिणाम जारी होने के बाद भी जिले में पंचायत सदस्य के 20 पद रिक्त रह गए हैं।

..

इन्होंने कहा..

जिले में पंचायत उपचुनाव की मतगणना पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई गई है। मतगणना के बाद तीन ग्राम प्रधान व 278 पंचायत सदस्यों के चुनाव परिणाम जारी कर विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए।

- रवीन्द्र कुमार, उपजिला निर्वाचन अधिकारी

chat bot
आपका साथी