कचहरी मार्ग पर लगा जाम, राहगीरों के छूटे पसीने

संवाद सहयोगी खुर्जा आए दिन नगर के गांधी रोड और कचहरी मार्ग पर जाम के चलते लोगों की जिदगी की रफ्तार पर ब्रेक लग जाता है। सोमवार को फिर से दोनों मार्गों पर जाम लग गया। कई घंटे तक वाहन मार्ग पर रेंगते हुए नजर आए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:06 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 10:06 PM (IST)
कचहरी मार्ग पर लगा जाम, राहगीरों के छूटे पसीने
कचहरी मार्ग पर लगा जाम, राहगीरों के छूटे पसीने

खुर्जा : आए दिन नगर के गांधी रोड और कचहरी मार्ग पर जाम के चलते लोगों की जिदगी की रफ्तार पर ब्रेक लग जाता है। सोमवार को फिर से दोनों मार्गों पर जाम लग गया। कई घंटे तक वाहन मार्ग पर रेंगते हुए नजर आए।

खुर्जा में गांधी मार्ग सबसे अधिक व्यस्तम मार्ग है। इस मार्ग पर कई बाजारों का रास्ता होने के साथ-साथ सिकंदराबाद की तरफ जाने वाले लोगों का आवागमन दिनभर लगा रहता है। सोमवार सुबह से ही भारी वाहनों के प्रवेश करने से गांधी मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें मार्ग के दोनों ओर लग गई। जिससे कचहरी मार्ग पर भी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। इसके चलते इन मार्गों पर शाम तक वाहन रेंगते हुए नजर आए। राहगीरों के भी जाम में फंसे होने के कारण पसीने छूट गए। गर्मी में जाम से जूझने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राहगीरों का आरोप है कि उन्होंने कई बार भारी वाहनों की एंट्री की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन उसके बाद भी गांधी मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक नहीं लग पा रही है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस दिनभर जाम खुलवाने में व्यस्त दिखाई दी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी