नहर में धक्का देकर साथियों ने की थी रणवीर की हत्या

कोतवाली पुलिस ने रणवीर हत्याकांड का राजफाश करते हुए दो नामजद आरोपितों की गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने शराब के नशे में हुए विवाद में रणवीर को नहर में धक्का देना कबूल किया। जिस कारण नहर में डूबने से रणवीर की मौत हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:01 AM (IST)
नहर में धक्का देकर साथियों ने की थी रणवीर की हत्या
नहर में धक्का देकर साथियों ने की थी रणवीर की हत्या

बुलंदशहर, जेएनएन। कोतवाली पुलिस ने रणवीर हत्याकांड का राजफाश करते हुए दो नामजद आरोपितों की गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने शराब के नशे में हुए विवाद में रणवीर को नहर में धक्का देना कबूल किया। जिस कारण नहर में डूबने से रणवीर की मौत हुई।

कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव बिलसूरी निवासी रणवीर रोडवेज में बतौर संविदा चालक तैनात था। 29 जून को रणवीर अपने तीन साथियों के साथ कार से गया था। एक जुलाई को उसका शव बुलंदशहर कोतवाली देहात स्थित वलीपुरा नहर से बरामद हुआ। मृतक के पुत्र राहुल ने गांव के ही सुनील पुत्र चतर सिंह, महिपाल पुत्र सुखवीर और सुशील शर्मा पुत्र किरनपाल शर्मा पर साजिशन हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जताई थी। पुलिस ने आरोपित सुनील और महिपाल को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया था। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वह रणवीर के साथ कोतवाली देहात के गांव भाटगढ़ी स्थित नहर पर शराब पीने गए थे। लौटते समय रणवीर ने बताया कि उसकी शर्ट व पर्स नहर के पास ही रह गया हैं, लेकिन सुशील नशे के कारण चलने को तैयार नहीं हुआ। जो बिलसूरी बिजली घर पर उतार गया। रणवीर को लेकर सुनील व महिपाल कार से नहर के पुल के पास पहुंचे। जहां किसी बात को लेकर नशे में तीनों के बीच विवाद हो गया। सुनील ने रणवीर को नहर में धक्का दे दिया था। इससे वह पानी के तेज बहाव में बह गया था। इसके बाद दोनों दोनों घर लौट आए और किसी को जानकारी नहीं दी। एक जून को शव मिलने की सूचना पर दोनों फरार हो गए थे। आरोपितों की निशानदेही पर मृतक की शर्ट, आधार कार्ड, पहचान पत्र, पर्स समेत कार को बरामद करने के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेजा दिया। तीसरे नामजद सुशील के संबंध में अभी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी