रामलीला मंचन के स्थान पर शुरू हुआ रामायण पाठ

नगर के रामलीला मैदान में रविवार को रामलीला मंचन के स्थान पर रामायण पाठ का शुभारंभ हो गया। यह रामायण पाठ सोमवार तक चलेगा। प्रसाद वितरण के साथ कमेटी रामायण पाठ का समापन करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:19 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:19 PM (IST)
रामलीला मंचन के स्थान पर शुरू हुआ रामायण पाठ
रामलीला मंचन के स्थान पर शुरू हुआ रामायण पाठ

बुलंदशहर, जेएनएन। नगर के रामलीला मैदान में रविवार को रामलीला मंचन के स्थान पर रामायण पाठ का शुभारंभ हो गया। यह रामायण पाठ सोमवार तक चलेगा। प्रसाद वितरण के साथ कमेटी रामायण पाठ का समापन करेगी। साथ ही लघु रूप से रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। हालांकि इस रावण दहन में ग्रामीणों को जाने का अनुमति नहीं होगी और दुकानें भी नहीं लगेगी। इस दौरान कमेटी के लोग ही मौजूद रहेंगे। महामंत्री प्रमोद लोधी ने बताया कि नगर में रामलीला मंचन प्रत्येक वर्ष होता था। यह परंपरा लगभग चालीस वर्ष से चली आ रही है। कमेटी इस बार भी रामलीला कराना चाहती थी। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने दौसौ लोगों के साथ मंचन कराने की बात कही थी। इतने कम लोगों के साथ रामलीला कराना संभव नहीं था। इसीलिए कमेटी ने मंचन स्थगित कर दिया था। अब ग्रामीणों की इच्छा एवं परंपरा को ध्यान में रखते हुए कमेटी ने रामायण पाठ कराया है। इस दौरान कमेटी के रनवीर सिंह, लीलाधर ठेकेदार, अतीशपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, सुभाष सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी