बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, फसल हुई बर्बाद

जेएनएन बुलंदशहर नगर-क्षेत्र में एक ही सप्ताह में दो बार बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के लिए भारी परेशानी खड़ी कर दी है। किसानों की धान मक्का आलू व सरसों आदि फसल को भारी नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:23 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:23 PM (IST)
बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, फसल हुई बर्बाद
बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, फसल हुई बर्बाद

जेएनएन, बुलंदशहर: नगर-क्षेत्र में एक ही सप्ताह में दो बार बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के लिए भारी परेशानी खड़ी कर दी है। किसानों की धान, मक्का, आलू व सरसों आदि फसल को भारी नुकसान हुआ है।

रविवार की रात अचानक तेज हवाओं को साथ बारिश व ओलावृष्टि शुरू हो गयी। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश का दौरान देर रात्रि तक जारी रहा। जिस कारण किसानों की खेत में तैयार खड़ी धान की फसल के साथ-साथ आलू व सरसों, उड़द, मूंग व तील आदि की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसान गजेंद्र सिंह ने बताया कि एक ही सप्ताह में दो बार बेमौसम बारिश में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। जिसके कारण नगर-क्षेत्र का किसान परेशान है। वहीं नगर के मागरे पर बारिस का पानी भर गया। जिससे रात्रि में लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, पेड़ गिरे

बुलंदशहर: रविवार को हुई बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश के साथ चली आंधी में पेड़ भी गिरे हैं।

रविवार को एक सप्ताह में दूसरी बार हुई बेमौसम बारिश में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश के साथ आंधी से पेड़ तक गिर गए। बारिश से सरसों, धान, दलहन, आलू आदि की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। राजीव चौहान, कुंवरपाल सिंह, रमेश चंद आदि किसानों ने बताया कि बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। धान की फसल तो पूरी तरह से चौपट हो गई है। अन्य फसलों में भी भारी नुकसान है। किसानों ने मुआवजे की मांग की है। बारिश के साथ आई आंधी से भी बहुत नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर पेड़ गिर गए।

chat bot
आपका साथी