भाकियू कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

जेएनएन संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन द्वारा भाजपा की तानाशाही सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:39 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:39 PM (IST)
भाकियू कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका
भाकियू कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

जेएनएन, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन द्वारा भाजपा की तानाशाही सरकार का पुतला फूंका। किसानों ने लखीमपुर खीरी हत्याकांड पर सरकार के लचीलेपन रुख अख्तियार किए जाने पर रोष प्रकट किया। जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता के बेटे के द्वारा किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर जिस तरीके से किसानों की निर्मम हत्या की गई है। वह बहुत ही निदनीय कृत्य है। जिला मीडिया प्रभारी दीपक चौधरी ने कहा कि लखीमपुर खीरी मामले में जिस तरीके से शासन प्रशासन द्वारा ढील ढाल वाला रवैया अपना रहा है। वह बिल्कुल भी शोभनीय नहीं हैं। शासन-प्रशासन कान खोलकर सुन ले। अगर तय समय में दोषी मंत्री और उसके पुत्र के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की। तो आने वाले समय में सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष वीरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दयानंद राजौरा, वीरेंदर फौजी, पुष्पेंद्र मास्टर, सुखवीर सिंह, जयभगवान शर्मा समेत किसान सभा समेत पदाधिकारियों समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहीद चौक पर भाकियू टिकैत संगठन के पदाधिकारी व किसानों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व केंद्र सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू तहसील अध्यक्ष रोहताश सिंह तेवतिया के नेतृत्व में पदाधिकारी व किसान शहीद स्मारक पर एकत्र हुए। जिन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान व मजदूर का शोषण हो रहा है। बढ़ती महंगाई से आमजन त्रस्त है। ब्लाक अध्यक्ष वैभव वर्मा, ओमवीर दारोगा, सत्यवीर राणा, लेखराम, जीत सिंह, राहुल वर्मा, फैसल खान आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी