बस में सवार महिला का पर्स चोरी

बस में जा रही महिला के पर्स को चोरों ने पार कर दिया। पर्स में कुछ ज्वेलरी और नगदी थी। बस से उतरने बाद जब महिला ने बैग देखा तो उसमें पर्स गायब था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:19 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:19 AM (IST)
बस में सवार महिला का पर्स चोरी
बस में सवार महिला का पर्स चोरी

बुलंदशहर, जेएनएन। बस में जा रही महिला के पर्स को चोरों ने पार कर दिया। पर्स में कुछ ज्वेलरी और नगदी थी। बस से उतरने बाद जब महिला ने बैग देखा, तो उसमें पर्स गायब था।

बुधवार देर शाम मेरठ निवासी शकुंतला देवी अपने बेटे आकाश के साथ खुर्जा जंक्शन स्थित अपनी रिश्तेदारी में आ रही थीं। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस से आते समय उनकी सीट पर एक युवक बैठा हुआ था। युवक बुलंदशहर उतर गया। युवक के उतरने के बाद उन्होंने बैग में रखे पर्स को देखा, तो वह गायब था। पर्स में सोने की अंगूठी, एक चेन और पांच हजार रुपये रखे हुए थे। आरोप है कि बुलंदशहर उतरे व्यक्ति ने बैग से पर्स निकाल लिया। बस के खुर्जा पहुंचने पर महिला ने अपने स्वजनों को जानकारी दी। साथ ही थाने पहुंचकर अज्ञात में तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी