श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए किया जनसंपर्क

श्रीराम मंदिर निर्माण में जनसहभागिता के लिए हिदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में जनसंपर्क किया। साथ ही लोगों से मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए अपील की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:14 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:14 AM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए किया जनसंपर्क
श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए किया जनसंपर्क

जेएनएन, बुलंदशहर। श्रीराम मंदिर निर्माण में जनसहभागिता के लिए हिदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में जनसंपर्क किया। साथ ही लोगों से मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए अपील की।

शुक्रवार को हिदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गांव दशहरा, मुनि, नयाबांस, मदकोला, ठेंगोरा आदि दर्जनभर से अधिक गांवों में लोगों से संपर्क किया। इस दौरान हिदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अयोध्या में विशाल श्रीराम मंदिर का निर्माण होना है। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि समर्पण अभियान चलाया हुआ है। यह अभियान 28 फरवरी तक लगातार चलेगा। अरनिया के अलावा खुर्जा क्षेत्र में भी हिदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क किया और उनसे मंदिर निर्माण के लिए सहयोग मांगा। इसमें तुषार पंडित, विष्णु, विनय गौड़, रवि उर्फ भूरी, कृष्णा चौहान, दीपक ठाकुर, मुनेश, बृजेश, तनिष्क आदि रहे।

निधि समर्पण के लिए आरएसएस के साथ भाजपाइयों ने चलाया अभियान

सिकंदराबाद। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए नगर क्षेत्र के मोहल्ला छांसियाबाड़ा में निधि समर्पण के लिए अभियान चलाया गया।

अभियान क्षेत्रीय विधायक बिमला सिंह सोलंकी के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान आरएसएस के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता संयुक्त रूप से मौके पर साथ रहे। मौजूद कार्यकर्ताओ ने घर-घर जाकर लोगों से श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग देने की अपील की। लोगों ने भी बढ़चढ़कर स्वेच्छा से श्रीराम मंदिर निर्मांण के लिए सहयोग राशि दी। मौके पर दिनेश पालीवाल, नरेन्द्र सैनी, शेखर सैनी, नवीन सैनी, राहुल बाल्मिकी, प्रेमचंद राणा, सुनिल, तुषार, मोंटू, पिकी बोहरा, राजीव राघव, कलुवा सैनी, डाक्टर रामपाल परिहार, संजय राही, देवेन्द्र साहनी, ओमप्रकाश, संजय, टिकू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी