गोहत्या के आरोपित की 46 लाख की संपत्ति कुर्क

थानाक्षेत्र के मोहल्ला पीर खां के रहने वाले एक गोकश की रविवार को एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने संपत्ति कुर्क की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:09 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:09 AM (IST)
गोहत्या के आरोपित की 46 लाख की संपत्ति कुर्क
गोहत्या के आरोपित की 46 लाख की संपत्ति कुर्क

बुलंदशहर, जेएनएन। थानाक्षेत्र के मोहल्ला पीर खां के रहने वाले एक गोकश की रविवार को एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने संपत्ति कुर्क की। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। आरोपित की मुख्य बाजार में दो दुकानों में सील लगाई गई। वहीं, उसके मकान से परिवार को निकालकर भी सील लगाई गई। सरकारी कागजों के अनुसार, आरोपित की लगभग 46 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है।

एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीर खां निवासी मुन्नन पुत्र नूरइलाही पर करीब 28 मुकदमे गोकशी के दर्ज हैं। हाल ही में मुन्नन के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें उसके पैर में गोली लगी थी। इससे पहले आरोपित पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद आरोपित की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। शनिवार को जिलाधिकारी रविद्र कुमार ने भी संपत्ति कुर्क करने पर मुहर लगा दी थी। जिसके बाद रविवार को एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार और एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिकंदराबाद नमृता सिंह आदि अफसर फोर्स के साथ पहुंचे और मुख्य बाजार में दो दुकानों को सील किया गया। इसके बाद फोर्स के साथ अफसर पीर खां मोहल्ले में पहुंचे और उसके परिवार को घर से बाहर निकालकर मकान पर भी सील लगा दी गई। सरकारी कागजों के अनुसार, मुन्नन की संपत्ति 46 लाख रुपये की है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित की यह संपत्ति करोड़ों रुपये की है।

chat bot
आपका साथी