संपत्ति विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं समेत पांच घायल

बुलंदशहर जेएनएन। कोतवाली क्षेत्र के गांव दुल्हेरा में संपत्ति के विवाद को लेकर एक ही परिवा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:52 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:52 PM (IST)
संपत्ति विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं समेत पांच घायल
संपत्ति विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं समेत पांच घायल

बुलंदशहर, जेएनएन। कोतवाली क्षेत्र के गांव दुल्हेरा में संपत्ति के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों से तीन महिलाएं समेत पांच लोग घायल हो गए। जिसमें चार को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया है। दोनों ही पक्षों की ओर से कोतवाली में एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है।

गांव दूल्हेरा में राजकुमार व विशाल पक्ष एक ही परिवार के लोग है। जिनके बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। जो आबादी के बीच कई वर्ग मीटर है। जिसको लेकर कई बार दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है। शनिवार को मामले ने पकड़े तूल के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। पहले कहासुनी और बाद में लाठी ठंडे समेत अन्य हथियारों को लेकर भिड़ गए। जिसमें राजकुमार पुत्र हीरालाल, उसकी पत्नी दर्शना व बेटी भावना घायल हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के विशाल पुत्र चन्द्रपाल, सुनीता पत्नी राकेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार को राजकुमार पक्ष की ओर से विशाल पक्ष के चार आरोपितों को नामजद करते हुए घर में घुसकर लाठी डंडे समेत अवैध हथियारों से जान हमले करने की तहरीर दी। वहीं विशाल पक्ष की ओर से राजकुमार पक्ष पर संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में उनके परिवार में जुड़े रहे रिश्ते को लेकर चुगल खोरी करने और मामले का राजफाश होने पर विरोध करने पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

--

दोनों पक्ष एक ही परिवार से है। जिनके बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद है। इसी विवाद को लेकर मारपीट की बात सामने आयी है। तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए चौकी खुर्जा गेट प्रभारी जांच में लगे हैं।

जयकरन सिंह, प्रभारी निरीक्षक

कोतवाली, सिकंदराबाद

chat bot
आपका साथी