खाद की किल्लत पर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

जेएनएन बुलंदशहर प्रदेश में बढ़ रही खाद की किल्लत पर भड़के कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:11 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:11 PM (IST)
खाद की किल्लत पर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
खाद की किल्लत पर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

जेएनएन, बुलंदशहर :

प्रदेश में बढ़ रही खाद की किल्लत पर भड़के कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच पुतले को लेकर काफी खींचतान हुई। आखिरकार कांग्रेसियों के हत्थे पुतले का जो भी अंश आया उन्होंने उसे आग के हवाले कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट को कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बताया कि किसान भूखे-प्यास खाद पाने के लिए सहकारी समितियों के बाहर लाइन लगाए खड़े हैं लेकिन उन्हें खाद मुहैया नहीं हो रही। कांग्रेसियों ने खाद दो वरना यूपी छोड़ो, किसान विरोधी योगी सरकार की नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने गाड़ी से अचानक पुतला लिया और आग के हवाले करने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस टीम के साथ मौजूद नगर कोतवाल संजीव कुमार शर्मा ने पुतले को छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस टीम और कांग्रेसियों में काफी गहमागहमी हुई और इस बीच पुतला आधा पुलिस के हाथ और कुछ हिस्सा कांग्रेसियों के हाथ में रह गया। कांग्रेसियों ने पुतले को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट को कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सुभाष गांधी, प्रशांत वाल्मीकि, जेया उल रहमान, सुशील चौधरी आदि मौजूद रहे।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ यूरिया का वितरण

बुलंदशहर: यूरिया के लिए किसान केंद्रों पर मारामारी मची हुई है। सोमवार को सिकंदराबाद रोड पर स्थित कृषक भारती सेवा केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी में यूरिया का वितरण हुआ। दिन भर किसानों की लंबी लाइन लगी रही। कई किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। केंद्र से लेकर सड़क तक किसानों की लाइन लगी थी। लाइन में लगने के लिए आपस में किसानों की झड़प भी हुई। बाद में पुलिस को पहुंचना पड़ा जिन्होंने अपनी मौजूदगी में यूरिया का वितरण कराया। किसानों का कहना था कि यूरिया के लिए सुबह से भूखे प्यासे लाइन में लगे है। लाइन में लगे रहने के दौरान धक्का मुक्की भी रही। कुछ किसानों ने यूरिया वितरण में धांधली का भी आरोप लगाया। केंद्र के विक्रय अधिकारी कपिल कुमार का कहना है कि यूरिया की तीन गाड़ियां आई है जिनका वितरण किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी