उद्योग व्यापार मंडल के प्रतीक अग्रवाल बने विस अध्यक्ष

डिबाई उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में कई अहम मुददों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रतीक अग्रवाल को डिबाई विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 May 2019 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 05 May 2019 06:22 AM (IST)
उद्योग व्यापार मंडल के प्रतीक अग्रवाल बने विस अध्यक्ष
उद्योग व्यापार मंडल के प्रतीक अग्रवाल बने विस अध्यक्ष

संवाद सूत्र, डिबाई : डिबाई उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में कई अहम मुददों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रतीक अग्रवाल को डिबाई विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया। शुक्रवार शाम को उद्योग व्यापार मंडल डिबाई की एक बैठक का आयोजन नगर के शीला सदन स्थित प्रतीक अग्रवाल के आवास किया गया। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने व्यापार के दौरान होने वाली परेशानियों व अहम मुद्दों पर चर्चा की इसके बाद सर्व सम्मति से प्रतीक अग्रवाल को डिबाई विधानसभा के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के साथ कैसा भी शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंडल के नगर अध्यक्ष नमन राठी ने कहा कि मंडल के सभी पदाधिकारी व्यापारियों के साथ है किसी भी समस्या के लिए उनसे सम्पर्क किया जा सकता है। मंडल के महामंत्री धीरज वाष्र्णेय, नगर अध्यक्ष नमन राठी, जुबैद सैफी, राजीव अग्रवाल, नीरज वाष्र्णेय, आशीष भोला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी