केक काटकर व लड्डू बांट पीएम का जन्मदिन मनाया

भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष डा.शोभा आनंद के आवास पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:44 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:44 PM (IST)
केक काटकर व लड्डू बांट पीएम का जन्मदिन मनाया
केक काटकर व लड्डू बांट पीएम का जन्मदिन मनाया

बुलंदशहर, जेएनएन। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष डा.शोभा आनंद के आवास पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष डा.शोभा आनंद, निर्मल सिंहल, हनी जिदल, उपमा पालीवाल, पूजा तेवतिया, सीमा चौहान, कामनी गोयल, कविता वर्मा, विनीता सिंह, रीता भारद्वाज, अनुराधा सिसोदिया, रुचिका बंसल, कुसुम जिदल आदि महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं डाल चंद सैनी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा। सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा, धर्मेंद्र तेवतिया, अनिल सिघल, शैलेश तेवतिया, कैलाश चंद गुप्ता, रवि अग्रवाल, राजीव सैनी ,परमानंद सैनी, अनिमेश, विपिन गोयल, विपिन तेवतिया, गगन प्रजापति, प्रिस तेवतिया, रविद्र राणा, पृथ्वी सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। मोहल्ला रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में कवि डा. अर्जुन सिसौदिया ने कविता पाठ किया। रामकुमार कौशिक, आदेश चौहान, अरविद भारद्वाज, विशाल, कुलदीप सिघल आदि मौजूद रहे। संवाद सूत्र, अनूपशहर : शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगेश शर्मा के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के चित्र के सम्मुख केक काटा और एक दूसरे को खिला कर खुशी मनाई। उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर जरूरतमंद लोगों को बिस्किट, फल, मिठाई आदि का वितरण किया। कार्यक्रम मे दिनेश कुशवाहा, दिनेश शिवा, मुनेश शर्मा,अंकुर शर्मा, पवित्र कौशिक, लोकेश सैनी, योगेश शर्मा, बुंदू सैफी, विनीत बंसल, पी के बंसल, जलद त्यागी, सतेंद्र चौहान, रोहतास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खुर्जा : जहांगीरपुर, पहासू, छतारी, खुर्जा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान भंडारे का आयोजन हुआ, तो कहीं फलों का भी वितरण किया गया।

शुक्रवार को जहांगीरपुर और खुर्जा में समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डा. दिनेशपाल सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। डा. डीपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकास के पथ की तरफ अग्रसित किया है। उन्होंने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का संचालन कराया। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। इसमें संजय प्रधान, कौशल चौहान, सरवर, डा. कालू, बहादुर सिंह, आसिफ मलिक, भगवती आदि रहे। छतारी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसमें मंगलसेन गुप्ता, मुन्ना बजरंगी, आकाश अग्रवाल आदि रहे। वहीं पहासू में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फलों का वितरण किया। इसमें भूपेंद्र गौड़, मनोज गर्ग, वीरेंद्र वैद्य, दिनेश, पदम सिंह तोमर आदि रहे।

chat bot
आपका साथी