गुरुनानक जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी

सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव जी की जयंती के अवसर पर रविवार को गुरुद्वारे से पंचप्यारे की अगुवाई में भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। इसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब की पालकी की पूरे आस्था के साथ पूजा-अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:29 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:05 AM (IST)
गुरुनानक जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी
गुरुनानक जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी

बुलंदशहर, जेएनएन। सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव जी की जयंती के अवसर पर रविवार को गुरुद्वारे से पंचप्यारे की अगुवाई में भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। इसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब की पालकी की पूरे आस्था के साथ पूजा-अर्चना की।

खुर्जा के सिटी स्टेशन मार्ग स्थित गुरुद्वारे में सुबह जयकारों के बीच स्थापित साहिब को नया केसरिया चोला पहनाया गया। इसके बाद प्रधान जगजीत सिंह वालिया ने अरदास एवं पुष्प अर्पण कर शोभायात्रा को रवाना किया। बैंड बाजों पर शबद-कीर्तन की धुन बज रही थी। श्रद्धालुओं के जत्थे ढोल-मजीरों के साथ गुरुवाणी गाते चल रहे थे। यात्रा में पंच प्यारे और सबसे पीछे गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी थी। गुरु की सवारी के आगे समुदाय के लोग झाड़ू लेकर सड़क की सफाई कर पानी का छिड़काव कर रहे थे। यह शोभायात्रा सिटी स्टेशन गुरुद्वारे से शुरू होकर ककराला चौराहा, कबाड़ी बाजार, गांधी मार्ग, पदम सिंह गेट, जेवर अड्डा चौराहा से वापस होकर सुभाष मार्ग स्थित गुरुद्वारे में पहुंच कर संपन्न हुई। उसके बाद गुरुद्वारा परिसर में आरती एवम अरदास का आयोजन हुआ। गुरु के लंगर वितरण से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर हरजीत सिंह टीटू, करतार सिंह, मनी सलूजा, मंजीत सिंह, शैंकी, अमनदीप कौर, मनजीत सिंह, कैलाश, चारू गुलाटी, मन्नी सहित कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी