बिजली कर्मचारी हड़ताल पर, प्रशासन ने की वैकल्पिक व्यवस्था

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर हाइडिल कालोनी स्थित सर्किल कार्यालय पर जिले भर के विद्युत कर्मचारी और अफसरों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। निगम निजीकरण का फैसला वापस होने तक हड़ताल जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने उपकेंद्रों पर विभिन्न विभागों के जेई और कर्मचारियों को तैनात किया। उपकेंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 11:02 PM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 11:02 PM (IST)
बिजली कर्मचारी हड़ताल पर, प्रशासन ने की वैकल्पिक व्यवस्था
बिजली कर्मचारी हड़ताल पर, प्रशासन ने की वैकल्पिक व्यवस्था

बुलंदशहर, जेएएनएन। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर हाइडिल कालोनी स्थित सर्किल कार्यालय पर जिले भर के विद्युत कर्मचारी और अफसरों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। निगम निजीकरण का फैसला वापस होने तक हड़ताल जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने उपकेंद्रों पर विभिन्न विभागों के जेई और कर्मचारियों को तैनात किया। उपकेंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया।

एसई राना प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिले भर के विद्युत कर्मचारी और अफसर कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए। समिति के संयोजक कामरेड सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार निजीकरण के फैसले को वापस लेने के लिए तैयार नहीं हैं। सरकार की हठधर्मिता के चलते विद्युत कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार हड़ताल पर जाने को विवश होना पड़ा है। एक्सईएन शिव कुमार ने कहा कि बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर चले बिना बिजली कर्मचारियों के बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। सरकार जब तक निजीकरण के फैसले को वापस नहीं लेती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा। बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से 33 हजार लाइन में कई जगह ब्रेक डाउन रहा। वहीं सिकंदराबाद में फाइबर ग्लास लाइन में परेशानी होने से औद्योगिक क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

..

जिला प्रशासन ने तैनात किए जेई

जिला प्रशासन ने नलकूप खंड के 10 जेई, सिचाई विभाग के 21 जेई, पीडब्ल्यूडी के 63 जेई, जल निगम निर्माण खंड के 12 जेई, बीडीए के 16 जेई सहित अन्य विभागों से 126 जेई को उपकेंद्रों पर तैनात किया। कंट्रोल रूम पर आई पांच शिकायत

सोमवार को कंट्रोल रूम पर बिजली से संबंधित पांच शिकायत प्राप्त हुई। 33 हजार लाइन के ब्रेक डाउन तथा सिकंदराबाद में फाइबर लाइन में समस्या सहित पांच शिकायत प्राप्त हुई। सात सेक्टर में बांटा

जिला प्रशासन ने एडीएम न्यायिक उमेश चंद उपाध्याय को जिले का नोडल अधिकारी बनाने के साथ जिले को सात सेक्टर में बांट कर एसडीएम को तहसील का नोडल अधिकारी बनाया है।

..

उपभोक्ता रहे परेशान

डिबाई, अनूपशहर, स्याना, औरंगाबाद, गुलावठी और सिकंदराबाद समेत जिलेभर में बिजली दफ्तर बंद रहने से बिल जमा करने तथा अन्य समस्या लेकर आएं लोगों को वापस लौटना पड़ा। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 3.30 करोड़ राजस्व का नुकसान

जिले में शहरी में क्षेत्र में 2.50 करोड़ व देहात क्षेत्र में 80 लाख सहित कुल 3.30 करोड़ रुपया प्रतिदिन उपकेंद्रों के कैश काउंटर पर जमा रहता है। हड़ताल कैश काउंटर बंद होने से 3.30 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि हुई हैं। इन्होंने कहा..

जिले में उपकेंद्रों पर जेई तैनात करने के साथ ही पुलिस बल तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम पर पांच शिकायत आई थी। जिनका निस्तारण करा दिया गया है। वहीं बिजली की समस्या को लेकर कंट्रोल रूम 05732-282160 पर संपर्क कर सकते हैं।

- रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन

chat bot
आपका साथी