कई मोहल्लों की तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप, लोग बेहाल

गुलावठी में ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण सैदपुर रोड पर कई मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति तीन दिन से गुल है। जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारू कराए जाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 11:17 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 11:17 PM (IST)
कई मोहल्लों की तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप, लोग बेहाल
कई मोहल्लों की तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप, लोग बेहाल

जेएनएन, बुलंदशहर। गुलावठी में ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण सैदपुर रोड पर कई मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति तीन दिन से गुल है। जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारू कराए जाने की मांग की है।

सैदपुर रोड पर स्थित गांधी नगर, गांधी गंज, विकास कालोनी आदि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पिछले कई दिनों से गड़बड़ाई हुई है। लोगों का कहना है कि एक सप्ताह से लो वोल्टेज व हाई वोल्टेज की समस्या से परेशान थे लेकिन पिछले तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति न होने से लोग परेशान है। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण आए दिन समस्या बनी रहती है। कई बार बिजली घर पर जाकर अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ऐसी भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति न होने से लोगों के इंवेटर शोपीस बने हुए है। लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन किराए के जेनरेटर से काम चलाना पड़ रहा है। जेई संगम चौरसिया का कहना है कि ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बाधित थी। ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई जा रही है।

अमरपाल लोहिया बने प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष

औरंगाबाद। क्षेत्र के गांव जिताका में रविवार शाम अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वाधान में लखावटी ब्लाक के ग्राम प्रधानों की गोष्ठी आहूत की गई। गोष्ठी का शुभारंभ संगठन के जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह मावई व जिला महासचिव डा, अजीत सिंह ने मां सरस्वती चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम प्रधानों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके साथ उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने पर बल देते कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधा रोपण करना चाहिये। कार्यक्रम के अंत में संगठन के जिलाध्यक्ष ने ब्लाक के ग्राम प्रधानों की सहमति से ग्राम प्रधान जिताका अमरपाल लोहिया को अखिल भारतीय प्रधान संगठन का लखावटी ब्लाक अध्यक्ष घोषित किया। गोष्ठी में मुनेन्द्र सिंह, अरविद सिंह, जितेन्द्र सिंह, भीमरत्न गौतम, लोकेश गिरि, भागमल सिंह, प्रमोद सिंह, मनोज कुमार, गजेन्द्र सिंह, मुकेश गौतम, सोविन कुमार, कमलेश देवी, अंजू देवी, बोबी प्रधान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी