श्रीराम के जयकारों से गूंजी पॉटरी नगरी

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होते ही पॉटरी नगरी श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी। कई स्थानों पर लोगों ने मिठाई वितरित करते हुए खुशी का इजहार किया। कुछ जगह दीपक जलाए गए। दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर भगवा झंडे लगाते हुए पूजा-अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 11:30 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:05 AM (IST)
श्रीराम के जयकारों से गूंजी पॉटरी नगरी
श्रीराम के जयकारों से गूंजी पॉटरी नगरी

बुलंदशहर, जेएनएन। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होते ही पॉटरी नगरी श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी। कई स्थानों पर लोगों ने मिठाई वितरित करते हुए खुशी का इजहार किया। कुछ जगह दीपक जलाए गए। दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर भगवा झंडे लगाते हुए पूजा-अर्चना की।

सिटी स्टेशन स्थित दाताराम चौक पर दलित मुस्लिम मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन की बधाई दी। साथ ही मार्ग से आने-जाने वालों को भी मिठाई वितरित की गई। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश भागमल ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने से नए युग की शुरुआत हुई है। नई बस्ती में लोगों ने गुब्बारे आदि से कालोनी को सजाया और भगवान श्री राम के जयकारे लगाए। नव भारत सामाजिक विकास संस्था द्वारा अपने-अपने घरों पर दीपक जलाए गए। इसमें बॉबी राणा, विकास भाटी, रविकांत, हिमांशु आदि रहे। वहीं इनरव्हील क्लब द्वारा भूमि पूजन होने के साथ ही अपने घरों पर घी के दीपक जलाए गए। इसमें तनुजा चौधरी, अरुण खन्ना, सरोज गुप्ता, पूनम ¨सघल, गुंजन आदि रहे।

chat bot
आपका साथी