मंदिरों पर भीड़ एकत्र होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

दानपुर नगर में मंगलवार को जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान कृष्ण की पूजा की। इसके लिए मंदिर सुंदर रूप से सजाए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:30 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:30 PM (IST)
मंदिरों पर भीड़ एकत्र होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
मंदिरों पर भीड़ एकत्र होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

बुलंदशहर, जेएनएन। दानपुर नगर में मंगलवार को जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान कृष्ण की पूजा की। इसके लिए मंदिर सुंदर रूप से सजाए गए थे। मंगलवार को जन्माष्टमी का त्योहार केवल दानपुर में ही मनाया गया था। देहात में बुधवार को त्योहार मनाया गया। उधर, रात में किसी युवक ने प्रशासन को मंदिरों पर भीड़ लगने की सूचना दे दी। युवक का कहना था कि लोगों ने मंदिरों पर भीड़ लगा रखी है। वह जागरण के कार्यक्रम कर कर रहे हैं। भीड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मंदिरों पर पहुंच गए। हालांकि, पुलिस को मंदिरों पर भीड़ नहीं मिली। लोग दूर दूर खड़े होकर भगवान के दर्शन कर थे। फिर भी अधिकारियों ने लोगों को मंदिरों में भीड़ नहीं लगाने की हिदायत दी।

chat bot
आपका साथी