पुलिस ने दो लुटेरों को लूट के सामान के साथ पकड़ा

खुर्जा में भाई-बहन के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने राजफाश कर दिया। पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़कर उनसे लूट का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उन्हें जेल भेज दिया है। थाना खुर्जा देहात प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने गांव शहवाजपुर दौलत के निकट नीतू निवासी गांव जयरामपुर छतारी और उसकी बहन मीना देवी के साथ लूटपाट की थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 10:26 PM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 10:26 PM (IST)
पुलिस ने दो लुटेरों को लूट के सामान के साथ पकड़ा
पुलिस ने दो लुटेरों को लूट के सामान के साथ पकड़ा

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में भाई-बहन के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने राजफाश कर दिया। पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़कर उनसे लूट का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उन्हें जेल भेज दिया है। थाना खुर्जा देहात प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने गांव शहवाजपुर दौलत के निकट नीतू निवासी गांव जयरामपुर छतारी और उसकी बहन मीना देवी के साथ लूटपाट की थी। शुक्रवार को पुलिस ने पहासू मार्ग स्थित खान भट्ठा के निकट से बाइक सवार दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। जिनसे पुलिस ने भाई-बहनों से लूटी गई 97 सौ रुपये की धनराशि और घटना के प्रयोग में लाई गई बाइक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अपना नाम आदित्य निवासी गांव ओखंद थाना डिबाई और रवि निवासी गांव सलेमपुर पहाड़कढ़ी बताया। एसओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तीन बच्चों की मां लापता

अनूपशहर क्षेत्र के गांव पारली निवासी राकेश की 40 वर्षीया पत्नी कुसुम देवी 22 अप्रैल को घस से रोडवेज बस से अकेली अपने मायके गाजियाबाद जाने के लिए बुलंदशहर से बैठी थी। लेकिन मायके नहीं पहुंची। पीड़ित पति ने थाने में पत्‍‌नी के लापता होने की तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी 16 वर्ष पूर्व कुसुम से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। शुक्रवार को वह गाजियाबाद जाने के लिए बुलंदशहर से बस में बैठी थी। इस दौरान उसकी पत्‍‌नी से फोन पर बातचीत हुई थी। कुछ देर बाद जब उसने फिर से फोन मिलाया तो वह स्विच आफ मिला। उसने ससुराल फोन करने के जानकारी ली तो पता चला कि वह वहां भी नहीं पहुंची। उसने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की है, लेकिन उसे कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद पीड़ित ने थाने पर पत्‍‌नी के लापता होने की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

chat bot
आपका साथी