अनस के घर पुलिस की दबिश, दो फोरच्यूनर कब्जे में ली

जेएनएन बुलंदशहर हाजी युनुस शूटआउट में पुलिस मंगलवार को एक्शन में आ गयी। पुलिस ने दोपहर में पूर्व विधायक स्व. हाजी अलीम के आवास पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आवास के अलावा एक और स्थान से दो फोरच्यूनर कब्जे में ली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 10:43 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 10:43 PM (IST)
अनस के घर पुलिस की दबिश, दो फोरच्यूनर कब्जे में ली
अनस के घर पुलिस की दबिश, दो फोरच्यूनर कब्जे में ली

जेएनएन, बुलंदशहर

हाजी युनुस शूटआउट में पुलिस मंगलवार को एक्शन में आ गयी। पुलिस ने दोपहर में पूर्व विधायक स्व. हाजी अलीम के आवास पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आवास के अलावा एक और स्थान से दो फोरच्यूनर कब्जे में ली। इन पर विधायक की स्टिकर लगा था। पुलिस का दावा है कि दोनों फोरच्यूनर एक ही नम्बर पर चल रही थी। उनके कागजात मांगे गए है। पुलिस ने इस दौरान हाजी युनुस के आवास की तलाशी ली। यहां आरोपितों के नहीं मिलने पर पुलिस ने स्वजनों से पूछताछ की। पुलिस छापेमारी से हड़कंप की स्थिति है।

हाजी युनुस शूटआउट से जिले में सनसनी फैल गयी है। इस मामले में जिला पुलिस से लगातार लखनऊ व अन्य स्थानों से पूछताछ की जा रही है। शूटआउट में शामिल बदमाशों की शिनाख्त नहीं होने से पुलिस की फजीहत हो रही है। जिला पुलिस इस मामले में कुछ बताने से परहेज बरत रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने फायरिग में शामिल बदमाशों की शिनाख्त कर ली है। उन्हें किसने व कहां रुपये दिए गए, इसकी भी जानकारी मिल गयी है। पुलिस अब शूटर व पूर्व विधायक के स्वजनों से बातचीत व मुलाकत के सबूत जुटा रही है। पूरे दिन के होमवर्क के बाद पुलिस पूर्व विधायक के फरार एक बेटे के बारे में जानकारी नहीं कर पायी। दोनों बेटे घटना से दो दिन पूर्व विदेश चले गए थे, इसकी पुष्टि पुलिस ने कर ली है। सऊदी में जयद व असद कहां है? इसकी जानकारी अब पुलिस इंटरपोल की मदद से जुटा रही है। फरार दानिश की गिरफ्तारी को पुलिस ने कई टीम रवाना की है। अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है।

उधर, दोपहर में कई थानों की पुलिस के साथ सीओ सिटी शशांक सिंह पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे घर की तलाशी ली। घर व पास के एक प्लाट में खड़ी दो फोरच्यूनर को पुलिस को कब्जे में लिया। इन पर विधायक की शासन से जारी स्टीकर लगा था। पुलिस का दावा है, इन पर एक ही पंजीकरण नम्बर है। पूर्व विधायक के स्वजनों से गाड़ी के पंजीकरण पेपर मांगे गए है। पूर्व विधायक स्व. हाजी अलीम के आवास पर दबिश से हड़कंप की स्थिति रही।

chat bot
आपका साथी