बुलंदशहर में चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कार सहित अन्य सामान बरामद

जनपद की थाना छतारी पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी की ईको कार एक किलो तांबा तमंचा व छह मोबाइल फोन आदि बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान इन शातिरों को पकड़ा गया है।

By Himanshu DiwediEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 12:47 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 12:47 PM (IST)
बुलंदशहर में चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कार सहित अन्य सामान बरामद
बुलंदशहर में चार वाहन चोर पकड़ें गए।

बुलंदशहर, जेएनएन। जनपद की थाना छतारी पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी की ईको कार, एक किलो तांबा, तमंचा व छह मोबाइल फोन आदि बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान इन शातिरों को पकड़ा गया है। यह वाहन चोरी करने में आरोपित पाए गए हैं। फिलहाल में इन बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।

इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि, वाहन चोरों की सूचना पर देर रात चेकिंग अभियान चलाया गया। इससे देर रात कस्बे के बाहर से कार सवार चार संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपितों ने खुद को चोर गिरोह का सदस्य बताया। इनके कब्जे से चोरी की ईको कार, तमंचा-कारतूस, छह मोबाइल फोन तथा एक किलो तांबे के तार बरामद हुए। पकड़े गए चोरों की पहचान शाकिर उर्फ सुलेमान निवासी धातरा खुर्द हाथरस, दौजी तथा रौदास निवासीगण सिंहपुर थाना पालीमुकीमपुर अलीगढ़ व पुष्पेंद्र निवासी सिरसा अलीगढ़ के रूप में हुई। इन चारों ने वाहन चोरी की चार घटनाएं थाना छतारी क्षेत्र में ही कर रखी है। अभियुक्त पुष्पेंद्र वाहन चोरी में गुरुग्राम से जेल गया था और इन दिनों जमानत पर रिहा है। 

chat bot
आपका साथी