रालोद की किसान-मजदूर महापंचायत आज

नए कृषि कानून को लेकर दिल्ली बार्डर पर जारी आंदोलन को सफल बनाने के लिए रालोद द्वारा किसान महापंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। शिकारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव बासौटी में गुरुवार को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी किसान-मजदूर पंचायत को संबोधित करेंगे। इसके बाद चार मार्च को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जहांगीराबाद में 36 बिरादरियों की किसान महापंचायत करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 11:32 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 11:32 AM (IST)
रालोद की किसान-मजदूर महापंचायत आज
रालोद की किसान-मजदूर महापंचायत आज

जेएनएन, बुलंदशहर। नए कृषि कानून को लेकर दिल्ली बार्डर पर जारी आंदोलन को सफल बनाने के लिए रालोद द्वारा किसान महापंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। शिकारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव बासौटी में गुरुवार को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी किसान-मजदूर पंचायत को संबोधित करेंगे। इसके बाद चार मार्च को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जहांगीराबाद में 36 बिरादरियों की किसान महापंचायत करेंगे। इसके लिए रालोद पदाधिकारी गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष अरुण चौधरी ने कहा कि जब तक कृषि कानूनों का वापस नहीं लिया जाता तब तक जागरुक अभियान जारी रहेगा। किसान आंदोलन मजबूत करने में राष्ट्रीय लोकदल पूरी अहम भूमिका निभा रहा है। उधर, योगी सेना के जिला अध्यक्ष रंजीत चौधरी ने भी रालोद में शामिल हो गए हैं और अब किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। पूर्व विधायक दिलनवाज खान ने योगी सेना के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी को सदस्यता की शपथ दिलाई। उधर, आसिफ गाजी ने बताया कि किसान मजदूर महापंचायत में भारी भीड़ उमड़ेगी। इस दौरान योगेंद्र सिंह लोधी, वीरेंद्र सिंह चौधरी, हरेन्द्र सिंह,शशि शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। महापंचायत में पहुंचने का किया आह्वान

उप्र कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जय जवान जय किसान अभियान को लेकर मथुरा में महापंचायत होने वाली है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस जनसमस्या निस्तारण कमेटी के संयोजक डा. अशोक सोलंकी को अधिक से अधिक संख्या में किसानों को पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी कड़ी में डा. अशोक सोलंकी ने गांवों में जनसपर्क कर ग्रामीणों से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। किसानों की समस्या सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक वंशी सिंह पहाड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, पूर्व शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर, किसान नेता पं. जयप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी