जाम से लोग घंटों परेशान, पार्किग का नहीं इंतजाम

स्याना नगर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर बाजार में रोजाना लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। बाजार में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने के लिये आये लोग सड़कों पर ही अपने वाहनों को खड़ा कर चले जाते है। जिस वजह से लोग घंटों-घंटों जाम में फंसे रहते है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:07 AM (IST)
जाम से लोग घंटों परेशान, पार्किग का नहीं इंतजाम
जाम से लोग घंटों परेशान, पार्किग का नहीं इंतजाम

बुलंदशहर, जेएनएन। स्याना नगर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर बाजार में रोजाना लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। बाजार में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने के लिये आये लोग सड़कों पर ही अपने वाहनों को खड़ा कर चले जाते है। जिस वजह से लोग घंटों-घंटों जाम में फंसे रहते है। नगर में कोई वाहन पार्किंग ना होने की वजह से नगर में हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। त्यौहारों व शादी के सीजन में तो नगर के बाजार में भीड़ बढ़ने से स्थिति और भयानक हो जाती है। रही-सही कसर सड़कों पर लगने वाले ठेले व दुकानों के आगे अतिक्रमण कर समस्या को और बढ़ा देते है। समाजसेवियों व व्यापारियों ने वाहन पार्किंग के लिये नगरपालिका प्रशासन से अनेकों बार मांग की है। लेकिन प्रशासन समस्या से अंजान बना हुआ है। जिस कारण आमजन को नगर में जाम से जूझने को मजबूर होना पड़ रहा है। व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष राजेश चौहान ने बताया की अगर नगरपालिका प्रशासन द्वारा जल्द ही नगर में वाहन पार्किंग व्यवस्था नहीं की गयी तो व्यापार संघ आंदोलन करने को मजबूर होगा। ईओ नगरपालिका राजीव कुमार ने बताया की नगर में स्थान चिन्हित कर जल्द ही वाहन पार्किंग की व्यवस्था कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी