राशन कम मिलने पर आंबेडकर नगर के लोगों ने फूंका पुतला

खुर्जा में कम राशन मिलने पर आंबेडकर नगर के लोगों ने पूर्ति विभाग का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही राशन की समस्या का समाधान नहीं होने पर आगामी दिनों में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:25 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:25 AM (IST)
राशन कम मिलने पर आंबेडकर नगर के लोगों ने फूंका पुतला
राशन कम मिलने पर आंबेडकर नगर के लोगों ने फूंका पुतला

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा में कम राशन मिलने पर आंबेडकर नगर के लोगों ने पूर्ति विभाग का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही राशन की समस्या का समाधान नहीं होने पर आगामी दिनों में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

शुक्रवार दोपहर को सिटी स्टेशन मार्ग स्थित अंबेडकर नगर के लोग एकत्र हो गए। जहां उन्होंने बताया कि उनकी कालोनी में 756 राशन कार्ड है और 3900 करीब यूनिट हैं। आरोप है कि उन्हें पिछले दो महीनों से प्रति यूनिट पर एक किलो कम राशन दिया जा रहा है। जिसको लेकर उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत भी कराया, लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिससे नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही पूर्ति विभाग का पुतला दहन करते हुए अपना विरोध जताया। साथ ही कहा कि अगर शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आगामी छह फरवरी को वह अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं मामले में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी शिकायत करते हुए अवगत कराया है। इसमें मोहित, देवराज, कैलाश भागमल गौतम, डब्बू, संदीप, हरीशचंद्र, पंकज, रामअवतार, क्रांति देवी, अशोक, गंगा, नंदू, लाखन सिंह, संजय, रामवती, शशि, कमला देवी आदि रहे। संदिग्ध हालात में युवक गायब

बुलंदशहर। थाना सिकंदराबाद क्षेत्र की तेज सिंह कालोनी से गुरुवार को एक युवक संदिग्ध हालात में गायब हो गया। युवक राहुल है, जो काम पर जाने के लिए निकला था लेकिन न फैक्ट्री पहुंचा और न ही घर गया। स्वजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दे दी है।

गायब विवाहिता बरामद

बुलंदशहर। थाना ककोड़ पुलिस ने शुक्रवार को गायब विवाहिता को बरामद कर लिया। यह दो माह से लापता थी। महिला के पति ने गांव के ही एक युवक पर पत्नी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर दिया है।

सड़क दुर्घटना में युवक घायल

बुलदंशहर। थाना जहांगीराबाद की पंडितों वाली निवासी सुनील कुमार बाइक पर सवार होकर शहर में स्याना अड्डे के निकट आया था। यहां से लौटते हुए जब वह कुछ आगे बढ़ा तो एक कार की साइड लगने पर जख्मी हो गया। युवक को अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

कृभको ने की किसान गोष्ठी

बुलंदशहर। उर्वरक की नामचीन कंपनी कृभको ने चित्सोन सहकारी समिति पर एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया। इसके मुख्य अतिथि एआर कापरेटिव प्रदीप कुमार रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल चौधरी ने किसानों को कृभको के प्रोडक्ट और उनके फायदों की जानकारी दी। इसके साथ ही समिति को फर्नीचर वितरित किया गया।

chat bot
आपका साथी