कान्हा झूले पालना, नित होले झोटा दीजो

गुलावठी में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया है। लोगों ने घरों में रहकर श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:34 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:34 PM (IST)
कान्हा झूले पालना, नित होले झोटा दीजो
कान्हा झूले पालना, नित होले झोटा दीजो

बुलंदशहर, जेएनएन। गुलावठी में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया है। लोगों ने घरों में रहकर श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर श्रीकृष्ण से देश की मंगल की कामना की।

इस दौरान मंदिरों में श्री राधा कृष्ण की मूर्तियों को नए वस्त्रों, फूलमाला, मुकुट से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के लिए उपवास रखा। घरों में महिलाओं द्वारा तरह-तरह की मिठाईयां बनाई गई। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने घरों में रखे लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की। उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाया। मंदिरों में बज रहे कान्हा झूले पालना, नित होले झोटा दीजो जैसे भजनों से सारा वातावरण श्रीकृष्ण मय हो उठा।

chat bot
आपका साथी