पावर लिफ्टिग में पवन ने झटका स्वर्ण पदक

खुर्जा में दिल्ली में आयोजित हुई पावर लिफ्टिग प्रतियोगिता में पवन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सोमवार को खुर्जा जंक्शन पहुंचने पर खिलाड़ी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 10:55 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 10:55 PM (IST)
पावर लिफ्टिग में पवन ने झटका स्वर्ण पदक
पावर लिफ्टिग में पवन ने झटका स्वर्ण पदक

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा में दिल्ली में आयोजित हुई पावर लिफ्टिग प्रतियोगिता में पवन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सोमवार को खुर्जा जंक्शन पहुंचने पर खिलाड़ी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। खुर्जा जंक्शन निवासी खिलाड़ी पवन सोलंकी ने बताया कि दिल्ली के समयपुर बादली में रविवार को पावर लिफ्टिग एनसीआर चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीआर क्षेत्र के खिलाड़ी प्रतिभाग करने के लिए पहुंचे। प्रतियोगिता में पवन ने भी 66 किलोग्राम वर्ग भार में भाग लिया। जिसमें खिलाड़ी ने 200 किलो वजन उठाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके चलते उन्हें स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को खुर्जा जंक्शन पहुंचने पर खिलाड़ी पवन का लोगों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्वागत करने वालों में जयभगवान सोलंकी, राधे, नेतराम, दीपक, अशोक, अरविद, सोनू, गुड़िया आदि रहे।

एहतेशामुर्रहीम खान बने निर्विरोध प्रबंध समिति के अध्यक्ष

बुगरासी। जनता इंटर कॉलेज बुगरासी में प्रबंध समिति के चुनाव में एहतेशामुर्रहीम खान को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जनता इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव था। पांच पदाधिकारी व सात सदस्यों के लिए चुनाव था। कुल 12 पदों के लिए 12 नामांकन होने के कारण मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। एहतेशामुर्रहीम खान को अध्यक्ष, डॉ. गुरुवचन सिंह को उपाध्यक्ष, रवि साहब सिघल को प्रबंधक, राशिद खान को उपप्रबंधक व शिव कुमार गर्ग हो कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त अनिल कुमार गर्ग, शमशाद खान, रामकिशोर सिघल, ताहिर खान, राकेश कुमार गर्ग, त्रिलोक चन्द व वेद प्रकाश त्यागी को प्रबंध समिति का सदस्य चुना गया।

chat bot
आपका साथी