पैथोलोजी लैब में मशीन खराब, भटक रही महिलाएं

जेएनएन बुलंदशहर जिला महिला अस्पताल में पैथोलोजी लैब में मनमानी चल रही है। पैथोलोजी स्टाफ महिला मरीजों के साथ न तो व्यवहार अच्छा कर रहा है और न ही जांच। यदि चिकित्सक पांच जांच लिख रहे हैं तो यह कह कर टरकाया जा रहा है कि जांच की एक मशीन खराब पड़ी है। हालांकि मशीन खराब है इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को भी नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:08 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:08 PM (IST)
पैथोलोजी लैब में मशीन खराब, भटक रही महिलाएं
पैथोलोजी लैब में मशीन खराब, भटक रही महिलाएं

जेएनएन, बुलंदशहर:

जिला महिला अस्पताल में पैथोलोजी लैब में मनमानी चल रही है। पैथोलोजी स्टाफ महिला मरीजों के साथ न तो व्यवहार अच्छा कर रहा है और न ही जांच। यदि चिकित्सक पांच जांच लिख रहे हैं तो यह कह कर टरकाया जा रहा है कि, जांच की एक मशीन खराब पड़ी है। हालांकि मशीन खराब है, इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को भी नहीं है।

मंगलवार को गांव सलेमपुर से गर्भवती जिला महिला अस्पताल पहुंची। चिकित्सक ने चैकअप के बाद छह तरह की जांच लिख दी। स्टोर से दवा लेने के पहले महिला पैथोलोजी लैब पहुंची तो रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मौजूद महिला स्टाफ ने रजिस्ट्रेशन करने से इंकार कर दिया। बोली कि, 12 बज चुके हैं, इसलिए अब नहीं हो सकेगी। निवेदन किया तो बोली कि पहले मैं, लैब इंचार्ज से पूछ लेती हूं, वो बोलेंगे तो रजिस्ट्रेशन कर दूंगी। महिला स्टाफ लैब में पहुंची और चंद मिनट बाद निकल कर आई और बोली कि, सिर्फ दो ही जांच हो सकेगी, क्योंकि एक मशीन खराब है। मरीज संग पहुंचे तीमारदार ने सीएमएस से बात करने की बात कही तो स्टाफ ने कहा जहां, चाहो, वहां बात कर लो। जांच न होने की वजह से महिला अस्पताल में सिर्फ यही महिला नहीं बल्कि 15 से ज्यादा महिलाएं भटक रही थी। इस बावत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ज्योत्सना बोली कि वह कोरोना से पीड़ित होने के बाद छुट्टी पर चल रही हैं, लेकिन जब वह आन ड्यूटी थी तो पैथोलोजी की सभी मशीन ठीक थी। बोली कि वह इस बावत बात कर पुन: व्यवस्था को सुचारू करवाएंगी।

chat bot
आपका साथी