रामा एंक्लेव में 56 लाख से बनेगा पार्क

शहर के रामा एंक्लेव में नगरपालिका एक और नया पार्क बनाने जा रही है। 56 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का सोमवार को पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने शिलान्यास किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 05:31 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:31 PM (IST)
रामा एंक्लेव में 56 लाख से बनेगा पार्क
रामा एंक्लेव में 56 लाख से बनेगा पार्क

बुलंदशहर, जेएनएन। शहर के रामा एंक्लेव में नगरपालिका एक और नया पार्क बनाने जा रही है। 56 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का सोमवार को पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने शिलान्यास किया। जल्द ही यह पार्क तैयार हो जाएगा और शहरवासियों के लिए खुल जाएगा।

पालिका ईओ निहालचंद ने बताया कि वार्ड-5 के रामा एंक्लेव में पालिका माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर पार्क के निर्माण से शहर की सुंदरता बढ़ेगा और लोगों को मार्निग और इवनिग वॉक करने में सुविधा मिलेगी। शहर में अन्य कई पार्को पर काम चल रहा है और कई का प्रस्ताव शासन को गया हुआ है। चेयरमैन मनोज गर्ग ने कहा कि पिछले काफी दिनों से वार्ड पांच के लोग पार्क की मांग कर रहे थे। इस पार्क के निर्माण में करीब 56.33 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण शुरू हो गया है। अगले तीन माह में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। सभासद पति सुखदेव शर्मा ने उपस्थित लोगों का आभार जताया। इस मौके पर वार्ड सभासद प्रियंका शर्मा, महेश लोधी समेत कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी