तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

पहासू में तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से जटौला गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से मगरमच्छ को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। उधर वन विभाग ने भी तालाब के निकट पिजरा लगा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:55 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:55 PM (IST)
तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

जेएनएन, बुलंदशहर। पहासू में तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से जटौला गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से मगरमच्छ को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। उधर, वन विभाग ने भी तालाब के निकट पिजरा लगा दिया है।

क्षेत्र के गांव जटौला के निकट से अपर गंग नहर निकलती है। जिससे मगरमच्छ तालाब में पहुंच जाते हैं। पूर्व में भी तालाब से मगरमच्छों को वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ा जा चुका है। अब गुरुवार को फिर से तालाब में ग्रामीणों को मगरमच्छ दिखाई दिया। जिसके बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तालाब के निकट खेतीबाड़ी करने वाले किसान भी हाथों में लाठी-डंडे आदि लेकर अपना कार्य कर रहे हैं। जिससे मगरमच्छ से वह खुद को सुरक्षित रख सकें। मामले में ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से शीघ्र मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है। उधर जानकारी होने पर वन विभाग द्वारा तालाब के निकट पिजरा लगा दिया गया है। जिससे मगरमच्छ को शीघ्र पकड़ा जा सके। वन दारोगा शिवकुमार सिंह ने बताया कि जानकारी होने पर पिजरा लगवा दिया गया है। जिसकी मदद से शीघ्र ही मगरमच्छ को पकड़ लिया जाएगा।

विद्युत उप केंद्र परिसर में बारिश का पानी भरा, विद्युत आपूर्ति कई घंटे बाधित

अहमदगढ़। शिकारपुर तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र अहमदगढ़ परिसर में बारिश का पानी भर जाने से क्षेत्र की कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह से ही रूक-रूक कर हो रही भारी बारिश से विद्युत उप केंद्र परिसर में बारिश का करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। जिससे क्षेत्र की कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही और विद्युत कर्मियों व उपभोक्ताओं को गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है। विद्युत उपकेंद्र निचले भाग में स्थित है। बारिश का पानी परिसर में भर जाता है। और उसकी चारदीवारी नहीं होने से बारिश का पानी बाहर से अंदर बहता रहता है। और परिसर से पानी बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। इस संबंध में विद्युत कर्मियों ने जिले के संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। उधर, विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार का कहना है कि परिसर में बारिश का भरा पानी कम हो जाने के बाद ही विद्युत सप्लाई सुचारू करा दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी