कचरा जलाने पर प्लाट स्वामी से पालिका ने वसूला जुर्माना

खाली प्लाट में कूड़ा जलाने पर नगर पालिका प्लाट स्वामी से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला है। साथ ही लोगों को अपने आसपास कूड़ा-कचरा नहीं जलाने की कड़ी चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 06:04 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 06:04 PM (IST)
कचरा जलाने पर प्लाट स्वामी से पालिका ने वसूला जुर्माना
कचरा जलाने पर प्लाट स्वामी से पालिका ने वसूला जुर्माना

बुलंदशहर, जेएनएन। खाली प्लाट में कूड़ा जलाने पर नगर पालिका प्लाट स्वामी से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला है।

रविवार को नगर पालिका को सूचना मिली कि बाईपास पर एक व्यक्ति सूर्य प्रताप पुत्र नरेंद्र सिंह द्वारा अपने खाली प्लाट में कूड़ा-कचरा जलाया जा रहा है। पालिका के सफाई निरीक्षक संजय कुमार तत्काल कर्मचारियों की टीम लेकर मौके पर पहुंचकर जलते हुए कचरे की वीडियो बनाकर आरोपी प्लाट स्वामी सूर्य प्रताप सिंह से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला। इस मौके पर पालिका के राजकिशोर, संजय कुमार, दिनेश कुमार, महेश कुमार, गौरव, रितिक, संदीप कुमार, रोहित आदि मौजूद रहे।

- अश्वनी भारद्वाज

chat bot
आपका साथी