बारिश में भीगा धान, आढतियों का खरीद से इन्कार, धरना

बुलंदशहर जेएनएन। मंडी में फसल बेचने पहुंचे किसानों का धान दिनभर भीगता रहा। जबकि सरकार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:55 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:55 PM (IST)
बारिश में भीगा धान, आढतियों का खरीद से इन्कार, धरना
बारिश में भीगा धान, आढतियों का खरीद से इन्कार, धरना

बुलंदशहर, जेएनएन। मंडी में फसल बेचने पहुंचे किसानों का धान दिनभर भीगता रहा। जबकि सरकार द्वारा फसल की सुरक्षा के लिए मंडियों में बनाए गए प्लेटफार्म पर आढतियों ने कब्जा कर रखा है। किसानों ने आढतियों से आग्रह किया लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनीं। जब किसानों ने भीगे धान की तौल कराने को कहा तो आढतियों ने साफ इंकार कर दिया। इससे गुस्साए किसानों ने रालोद नेता सुनील चरौरा के नेतृत्व में मंडी गेट पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने आढतियों से वार्ता कर धान तौल कराने की बात कही लेकिन समाचार लिखे जाने तक समस्या का कोई हल नहीं निकला था और सैकड़ों किसानों का धरना जारी रहा।

सुबह करीब छह बजे से किसान धान लेकर मंडी में पहुंचने लगे। करीब 11 बजे आई बारिश से किसानों ने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली मंडी में बने प्लेटफार्म पर लगानी चाही लेकिन समस्त 16 प्लेटफार्म पर आढतियों का कब्जा था। किसानों का धान भारी बारिश में भीगता रहा। बारिश के बाद आढती अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करके रफुचक्कर हो गए और किसान बारिश में भूखे-प्यासे मंडी में धान तौल की मांग करते रहे। सूचना पर पहुंचे रालोद नेता व जिला पंचायत सदस्य पति सुनील चरौरा ने मंडी सचिव और एसडीएम पदम सिंह से फोन पर वार्ता की लेकिन किसानों की सुनवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित किसान मंडी गेट पर धरना देकर बैठ गए। सूचना पर जहांगीराबाद थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी और एसडीएम ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। सुनील चरौरा ने मांग की कि सरकार द्वारा प्लेटफार्म किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। आरोप लगाया कि मंडी सचिव ने आढतियों से साज कर समस्त दुकानों के चबूतरे और प्लाटफार्म बेच डाले हैं। बारिश में किसान अपनी फसल का बचाव कैसे करें। उन्होंने किसानों के भीगे धान को सुबह में लगी बोली के दाम पर तौल कराने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक किसान धरनारत थे और एसडीएम आढतियों से वार्ता कर धान तौल के प्रयास में जुटे थे।

...

जब तक किसानों के भीगे धान की तौल और मंडी के प्लेट फार्म कब्जामुक्त नहीं होंगे किसानों का धरना जारी रहेगा। मंडी एक्ट के अनुसार किसान यदि फसल लेकर मंडी परिसर में पहुंचता है तो फसल की सुरक्षा की जिम्मेंदारी मंडी प्रबंधन की है। ऐसे में किसानों का क्या दोष है।

-सुनील चरौरा, रालोद नेता।

...

आढतियों ने सोमवार को भीगे धान की तौल करने का आश्वासन दिया है। किसानों से वार्ता जारी है और धरना समाप्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

-पदम सिंह, एसडीएम, अनूपशहर।

chat bot
आपका साथी