अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

सुबह टहलने गए क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 09:13 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:13 PM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

बुलंदशहर, जेएनएन। सुबह टहलने गए क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

क्षेत्र के गांव करीरी निवासी वजीर खां (65) सुबह टहलने गए थे जहां नरौरा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने वजीर खां को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। कोतवाली में दी तहरीर में मृतक के पुत्र अरमान ने बताया कि उसके पिता वजीर खां सुबह टहलने जाते थे। प्रतिदिन की भांति मंगलवार की सुबह चार बजे उसके पिता टहलने के लिए गए थे। उसी दौरान नगर के एक पैट्रोल पंप के समीप नरौरा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता की मौत हो गई। स्वजन वजीर खां को नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने वजीर खां को मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मय वाहन के मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मृतक के पुत्र अरमान ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। उधर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। दो स्थानों पर सड़क हादसों में तीन गंभीर

संवाद सहयोगी, खुर्जा : क्षेत्र में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

नगर के ढाकर मार्ग निवासी हरेंद्र और पुष्पेंद्र बाइक पर सवार होकर मंगलवार सुबह झाझर जा रहे थे। जब वह सिकंदरपुर मार्ग पर गांव कनैनी मोड़ के निकट पहुंचे, तभी उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर एकत्र हुए राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर दूसरी तरफ शिवपुरी कालोनी निवासी मनीराम सोमवार शाम पहासू मार्ग पर टहल रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और घायल को अस्पताल पहुंचाया। दोनों मामलों में अभी पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।

chat bot
आपका साथी