मकानों में सीलन पहुंचने पर भड़की महिलाएं, प्रदर्शन

खुर्जा में नाली के पानी के कारण मकानों में सीलन पहुंचने पर चमन विहार कालोनी की महिलाएं भड़क गईं। उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासनिक और नगरपालिका के अधिकारियों से शिकायतें की। वहीं सुनवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:45 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:45 PM (IST)
मकानों में सीलन पहुंचने पर भड़की महिलाएं, प्रदर्शन
मकानों में सीलन पहुंचने पर भड़की महिलाएं, प्रदर्शन

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा में नाली के पानी के कारण मकानों में सीलन पहुंचने पर चमन विहार कालोनी की महिलाएं भड़क गईं। उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासनिक और नगरपालिका के अधिकारियों से शिकायतें की। वहीं सुनवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

रविवार सुबह को चमन विहार कालोनी में महिलाएं एकत्र हो गईं। जहां उन्होंने कहा कि न्यू किला मार्ग पर गोकुल विहार कालोनी है। उस कालोनी का पानी उनके मकानों के पीछे वाले खाली प्लाटों में भर रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने खाली प्लाटों की दीवार तोड़कर नाली के पानी की निकासी कर दी है। जिस कारण उनके मकानों में सीलन पहुंच रही है। ऐसे में उनके मकानों की दीवार गिरने का खतरा बन रहा है। इतना ही नहीं दीवारों से मलबा गिरने लगा है। जिस कारण वह काफी परेशान हैं, लेकिन उसके बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिससे नाराज कालोनी की महिलाओं का गुस्सा फूट गया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं अपनी समस्या के संबंध में एसडीएम और पालिका के अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया। साथ ही समस्या के समाधान की मांग की। वहीं सुनवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। इसमें गिरजेश देवी, कुमकुम, सुधा, रमारानी, दीप्ति चौहान, नीलम, कमलेश, संगीता, योगेश, विनोद, जगपाल सिंह आदि रहे। दो दिन से पानी की सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान

शिकारपुर । पिछले दो दिनों से नगर क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण इस भीषण गर्मी में लोग परेशान हो गए। व्यापारी नेताओं एवं सामाजिक संगठनों ने पानी आपूर्ति की व्यवस्था पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि नगरपालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पिछले दो दिनों से जनता को पानी नहीं मिल पा रहा है। व्यापारी नेता वीरेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि पिछले दो दिनों से नलों से पानी नहीं आ रहा। जिसके कारण लोगों को गर्मी में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित अधिकारियों से बातचीत की लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पाया। नीरज कंसल ने कहा कि लोगों की पानी जैसी अहम समस्या पर अधिकारियों को गंभीर होना चाहिए। नगर में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पालिका अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पेंठ चौराहे पर लीकेज हो गया था। जिसके कारण मरम्मत कराने में वक्त लग गया। जल्द ही पानी सुचारु रुप से चालू करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी