पौधे ले लिए, रोपना भूल गए अधिकारी

पांच जुलाई को वृहद पौधारोपण का कार्यक्रम प्रदेश भर में चला। कृषि प्रधान जिले में जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार 33.10 लाख पौधारोपण हुआ। 10 जुलाई से इन पौधों की जियो टैगिग भी शुरू हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 11:07 PM (IST)
पौधे ले लिए, रोपना भूल गए अधिकारी
पौधे ले लिए, रोपना भूल गए अधिकारी

बुलंदशहर, जेएनएन। पांच जुलाई को वृहद पौधारोपण का कार्यक्रम प्रदेश भर में चला। कृषि प्रधान जिले में जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार 33.10 लाख पौधारोपण हुआ। 10 जुलाई से इन पौधों की जियो टैगिग भी शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव भोपुर में सैकड़ों पौधे रोपण के इंतजार में रखे हुए हैं। अभी तक ग्राम विकास अधिकारी अथवा ग्राम पंचायत अधिकारियों ने इन पौधों की सुध नहीं ली है।

भोपुर के ग्राम प्रधान पति हरीश कुमार ने बताया कि चार जुलाई को गोआश्रय स्थल पर तीन हजार 200 पौधे अभियान में रोपण के लिए दिए गए थे। इनमें से करीब दो हजार तीन सौ पौधारोपण कर दिया गया। जबकि इसके बाद न तो मनरेगा श्रमिकों ने इनके रोपण के लिए गड्ढे खोदे और न ही ग्राम पंचायत अथवा ग्राम विकास अधिकारी ने इनकी सुध ली। पौधों को सूखने की बाबत भी कई बार अधिकारियों से आग्रह किया गया लेकिन समय का अभाव बताते हुए पौधारोपण 25 दिन बाद भी नहीं कराया गया। इन्होंने कहा..

पौधारोपण अभियान में किस स्तर से लापरवाही की गई, इस मामले की जांच कराई जाएगी। लापरवाही बरतने वालों को बक्शा नहीं जाएगी। कल ही गोआश्रय स्थल पर रखे पौधों का रोपण कराया जाएगा।

-नंदलाल, डीपीआरओ

chat bot
आपका साथी