गंगा यात्रा की तैयारियों में जुटे अफसर, डीएम ने खुद जांची व्यवस्था

गंगा यात्रा की तैयारियों में जुटे अफसर डीएम ने खुद जांची व्यवस्था - यात्रा मार्ग की सफाई कराकर व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश बुलंदशहर जेएनएन। जनपद में गंगा यात्रा के स्वागत की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। तमाम विभागों के अधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। शुक्रवार को खुद डीएम तमाम अधिकारियों के साथ जहांगीराबाद कस्बे में पहुंचे और यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सफाई के साथ अन्य अधूरी तैयारियों को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 12:09 AM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 12:09 AM (IST)
गंगा यात्रा की तैयारियों में जुटे अफसर, डीएम ने खुद जांची व्यवस्था
गंगा यात्रा की तैयारियों में जुटे अफसर, डीएम ने खुद जांची व्यवस्था

बुलंदशहर, जेएनएन। जनपद में गंगा यात्रा के स्वागत की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। तमाम विभागों के अधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। शुक्रवार को खुद डीएम तमाम अधिकारियों के साथ जहांगीराबाद कस्बे में पहुंचे और यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सफाई के साथ अन्य अधूरी तैयारियों को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

गंगा यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार जिलाधिकारी रविद्र कुमार ने जहांगीराबाद कस्बे का निरीक्षण करते हुए गंगा यात्रा मार्ग पर सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने ईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि मार्ग के दोनों और कूड़ा करकट, गौबर आदि डालने वालों को नोटिस देकर तत्काल हटवाया जाए। आदेशों की अवहेलना करने और फिर से मार्ग पर गंदगी करने वालों पर कार्रवाई भी की जाए। डीएम ने अभियान चलाकर अवैध कब्जा हटाने के भी निर्देश ईओ को दिए। साथ ही सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाकर सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही सड़क पर गड्ढे को भरने के पीडब्ल्यूडी को सख्ती से आदेश देते हुए कहा कि हर हाल में यात्रा जनपद पहुंचने से पहले सभी सड़कों को गडढा मुक्त कर लिया जाए। इस दौरान मौके पर मौजूद तमाम विभागों के अधिकारियों को भी सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गंगा यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

----

chat bot
आपका साथी