महिला बंदियों को मौलिक कर्तव्यों की दिलाई शपथ

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार में वीडियो कान्फ्रेसिग के माध्यम से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिला बंदियों को निश्शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:17 PM (IST)
महिला बंदियों को मौलिक कर्तव्यों की दिलाई शपथ
महिला बंदियों को मौलिक कर्तव्यों की दिलाई शपथ

जेएनएन, बुलंदशहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार में वीडियो कान्फ्रेसिग के माध्यम से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिला बंदियों को निश्शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई।

शिविर में प्राधिकरण सचिव सुमन तिवारी ने कहा कि महिला बंदियों की सहायता के लिए जेल में लीगल एड क्लीनिक संचालित है। किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए कारागार में पीएलवी रामेश्वर दयाल एवं मतीन खां से संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा अधिवक्ता न होने की स्थिति में भी प्रार्थना पत्र सचिव के समक्ष भेजा जा सकता है। जिसका शीघ्रता से निवारण कराया जाएगा। जेल में निरूद्ध महिला बंदी राबिया, अंगूरी एवं मेमती ने निश्शुल्क अधिवक्ता की याचना की। जिस पर कारागार अधीक्षक को निर्देश दिए गए। शिविर में करीब 19 महिला बंदी मौजूद रहीं। जेठ पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप

स्याना । थाना नरसेना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने कोतवाली पर प्रार्थना पत्र देकर अपने जेठ पर दुष्कर्म का प्रयास करने व विरोध करने पर पति सहित अन्य स्वजन पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर के अनुसार उसका निकाह 6 मई 2020 को नगर निवासी एक युवक के साथ हुआ था। बताया कि 24 जुलाई 2021 को पीड़िता कमरे में अपने बेटे को दूध पिला रही थी। उसी दौरान पीड़िता का जेठ कमरे में घुस आया और जबरन अश्लील हरकत हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर घर में मौजूद अन्य स्वजन मौके पर आ गए। जिसके बाद जेठ मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने पति के आने पर घटना के बारे में बताया तो पति ने उल्टा उसके साथ ही मारपीट कर चुप रहने को कहा। जिसके बाद पीड़िता अपने मायके चली गयी। पीड़िता के स्वजन ने घटना की जानकारी शादी कराने वाले बिचौलिए को दी तो उसने दोनों के बीच समझौता कराने को उन्हें रविवार को पीड़िता के ससुराल में बुलाया। आरोप है कि यहां पीड़िता के पति व जेठ ने अन्य स्वजन के साथ मिलकर उसके व उसके स्वजन के साथ मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी