आठ ब्लाक में प्रधान व पंचायत सदस्यों को ग्रहण कराई शपथ

जनपद के आठ विकास क्षेत्रों की 183 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों को आनलाइन पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई। वहीं आज आठ ब्लाक की ग्राम पंचायतों शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:52 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:52 PM (IST)
आठ ब्लाक में प्रधान व पंचायत सदस्यों को ग्रहण कराई शपथ
आठ ब्लाक में प्रधान व पंचायत सदस्यों को ग्रहण कराई शपथ

जेएनएन, बुलंदशहर। जनपद के आठ विकास क्षेत्रों की 183 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों को आनलाइन पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई। वहीं आज आठ ब्लाक की ग्राम पंचायतों शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

जनपद के आठ विकास क्षेत्र की 183 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई। ग्राम पंचायतों में कोविड प्रोटोकाल के पालन के साथ एडीओ पंचायत और बीडीओ ने आनलाइन शपथ ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न कराई। जिले की 946 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव के बाद 371 ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हो पाया था। रिक्त पद के लिए 12 जून को पंचायत उपचुनाव का मतदान कराने के बाद 14 जून को मतगणना के बाद परिणाम जारी किया गया था। पंचायत का कोरम होने के बाद गुरुवार को डीएम ने शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जारी किया था। शेष आठ ब्लाक की ग्राम 188 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद रविवार को पंचायतों की पहली बैठक का आयोजन कर समितियों को गठन किया जाएगा।

इन्होंने कहा..

आठ ब्लाक की ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों को आनलाइन शपथ ग्रहण कराई गई है। शनिवार को भी आठ ब्लाक की ग्राम पंचायतों में शपथ के बाद शपथ कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा।

- रवीन्द्र कुमार, एडीएम प्रशासन

गंगा दशहरा गंगा स्नान रहेगा प्रतिबंधित

नरौरा। नरौरा थाना परिसर में एसडीएम मोनिका सिंह व सीओ वंदना शर्मा ने पुलिस अधिकारियों एवं सभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। जिसमें रविवार को लगने वाले गंगा स्नान को प्रतिबंधित रहने के निर्देश दिए। एसडीएम मोनिका सिंह ने कहा की रविवार को वीकेंड क‌र्फ्यू होने व कोरोना संकट के कारण गंगा दशहरा पर स्नान प्रतिबंधित रहेगा। सीओ वंदना शर्मा ने कहा कि कोरोना का खतरा टला नही है। सभी को जागरूक व सतर्क रहने की जरूरत है। मेले पर नरौरा, रामघाट, राजघाट व कर्णवास के गंगा घाटों पर स्नान पर प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए रामघट थाना व छतारी के अलीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस तैनात कर स्नान को आने वाले लोगो को रोकने के निर्देश दिए। मीटिग में नरोरा, रामघाट, डिबाई के पुलिस अधिकारी व ग्राम प्रधान व संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। बैठक में लक्ष्मण शर्मा, प्रदीप कुमार, बबलू कुमार, राकेश कुमार, ओमवीर सिंह एडवोकेट, आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी